Rewari Marathon 2026- 12 अप्रैल को नशे के खिलाफ दौड़ेंगे हजारों कदम, शहीदों को नमन और नकद इनाम जीतने का मौका, जानिए क्या करें? 

Rewari Marathon 2026 रेवाड़ी । वीरों की भूमि रेवाड़ी एक बार फिर बड़े गर्व और जोश के साथ गूंजने वाली है। प्रशासन के मुताबिक, 12 अप्रैल को शहर में राव तुलाराम हाफ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। यह दौड़ सिर्फ मेडल जीतने के लिए नहीं, बल्कि हमारे महान शहीद राजा राव तुलाराम को याद करने और आज की पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से बचाने के लिए आयोजित की जा रही है। (Rewari News)

युवाओं के लिए खासः सम्मान भी और इनाम भी (Nasha Mukt Haryana) 

मैराथन के मुख्य आयोजक प्रदीप ने बताया कि, The Desert Sports और Ahirwal Heritage की यह एक अनोखी पहल है। इस मैराथन का मैनेजमेंट Inventive Event Management देख रहा है। रेवाड़ी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर शहीदों की याद में और युवाओं को फिट रखने के लिए यह दौड़ करवाई जा रही है।

इस मैराथन की खास बात यह है. कि इसमें हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। दौड़ को चार श्रेणियों में बांटा गया है। (Rao Tularam Marathon)

  • 21 किलोमीटर: मंझे हुए धावकों के लिए।
  • 10 किलोमीटर: जोश से लबरेज युवाओं के लिए।
  • 5 किलोमीटर: फिटनेस प्रेमियों के लिए।
  • 3 किलोमीटर: यह एक फन रन है, जिसमें कोई भी दौड़ सकता है।

विजेताओं को नकद पुरस्कार (Cash Prize) देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, हर प्रतिभागी को टी-शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट दी जाएगी। (Haryana Sports)

शहीद के माता-पिता करेंगे मैराथन की शुरुआत

अहीरवाल हेरिटेज की प्रधान प्रियंका यादव ने जानकारी दी है कि, यह आयोजन भावनाओं से जुड़ा है। मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के माता-पिता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। यह पल सभी धावकों के लिए प्रेरणादायक होगा। कार्यक्रम में NSS अवॉर्डी योगेश चौधरी, संदीप आर्य और कई नामी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp