Local AI: इंटरनेट की छुट्टी! अब अपने लैपटॉप पर बिना डेटा खर्च किए चलाएं धांसू AI चैटबॉट, डेटा भी रहेगा 100% सुरक्षित

Local AI/Technology News नई दिल्ली/रेवाड़ी । क्या आप भी चैटजीपीटी (ChatGPT) या जेमिनी (Gemini) जैसे एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इंटरनेट खत्म होने पर काम रुक जाता है? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। टेक दुनिया में अब ‘लोकल एआई’ (Local AI) का बोलबाला बढ़ रहा है, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर पावरफुल एआई मॉडल चला सकते हैं। यह न सिर्फ आपका पैसा बचाएगा, बल्कि आपके पर्सनल डेटा को भी पूरी तरह सुरक्षित रखेगा। Ollama, LM Studio, Artificial Intelligence, Technology News, Privacy Tips, News Voice India

क्या है लोकल एआई और यह कैसे करता है काम?

आमतौर पर जब हम एआई से कोई सवाल पूछते हैं, तो हमारा डेटा इंटरनेट के जरिए कंपनी के सर्वर पर जाता है और वहां से जवाब आता है। लेकिन लोकल एआई में पूरा का पूरा एआई मॉडल (LLM) आपके अपने डिवाइस की मेमोरी में इंस्टॉल हो जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि, आपको एआई इस्तेमाल करने के लिए किसी बाहरी सर्वर या वाई-फाई पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। आप फ्लाइट में हों या किसी ऐसी जगह जहां नेटवर्क न हो, आपका एआई असिस्टेंट हमेशा आपके साथ रहेगा।

इन 2 टूल्स से लोकल एआई बनाना हुआ आसान

अगर आप भी अपने सिस्टम पर इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो ये दो टूल्स सबसे बेस्ट माने जा रहे हैं।

Ollama (ओलामा): यह उन लोगों के लिए सबसे शानदार है, जो ज्यादा तकनीकी झंझट नहीं चाहते। यह विंडोज, मैक और लिनक्स तीनों पर काम करता है। इसमें चैटजीपीटी जैसा इंटरफेस मिलता है और बस एक क्लिक या कमांड से आप बड़े-बड़े एआई मॉडल्स डाउनलोड कर सकते हैं।

LM Studio (एलएम स्टूडियो): यह थोड़ा एडवांस टूल है। इसमें आप यह भी देख सकते हैं कि एआई कितनी तेजी से जवाब दे रहा है और आपके सिस्टम के कितने रिसोर्स इस्तेमाल कर रहा है। यह रिसर्च करने वालों और डेवलपर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है।

लोकल एआई चलाने के लिए क्या चाहिए?

चूंकि एआई मॉडल्स काफी भारी होते हैं, इसलिए उन्हें चलाने के लिए आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप में कुछ खूबियां होनी जरूरी हैं।

RAM: कम से कम 8GB रैम होनी चाहिए, लेकिन अगर 16GB या उससे ज्यादा है तो एआई ‘राकेट’ की तरह चलेगा।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp