Atal Tunnel Snowfall Update मनाली/रोहतांग | हिमाचल प्रदेश के मनाली में मौसम ने अचानक करवट बदली है। अटल टनल (Atal Tunnel) के साउथ पोर्टल पर हुई अचानक भारी बर्फबारी के कारण करीब 1000 से अधिक पर्यटक वाहन बीच रास्ते में फंस गए हैं। रास्तों पर बर्फ की मोटी चादर जमने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
ग्राउंड जीरो से ताज़ा हालात
दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। मनाली से लाहौल की ओर जा रहे पर्यटक बीच रास्ते में ही फंस गए। कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बीच प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्य बातें
BRO की मुस्तैदी: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के स्नो कटर बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं।
पुलिस का पहरा: मनाली और कुल्लू पुलिस की टीमें फंसे हुए बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित निकालने को प्राथमिकता दे रही हैं।
एडवाइजरी: प्रशासन ने पर्यटकों को फिलहाल धुंडी और अटल टनल की ओर न आने की सख्त सलाह दी है।
क्यों बार-बार फंसते हैं पर्यटक? (News Voice एक्सक्लूसिव)
हमारे रिपोर्टर दिनेश कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, अटल टनल पर जाम और हादसों के तीन बड़े कारण सामने आए हैं।