राजस्थान ब्रेकिंग: मौत का चार्जर! धमाके के बाद पेट्रोल ने पकड़ी आग, 21 साल का युवक झुलसा

Rajasthan breaking news अलवर (राजस्थान) | राजस्थान के अलवर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मोबाइल चार्जर ‘मौत का सामान’ बन गया। नौगांवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मोबाइल चार्जर में हुए भीषण विस्फोट ने न केवल एक घर की शांति भंग कर दी, बल्कि एक युवक को जिंदगी और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया है। चार्जर फटने से निकली चिंगारी ने पास रखी पेट्रोल की बोतल में आग पकड़ ली, जिससे 21 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलस गया।

दोस्त की मदद पड़ी भारी: अलमारी के पास रखा था बारूद!

यह दर्दनाक हादसा अलवर के वार्ड नंबर-15 में रहने वाले पंकज वर्मा (21) के साथ हुआ। पुलिस के अनुसार, पंकज के एक दोस्त ने उससे बोतल में पेट्रोल लाकर रखने को कहा था। पंकज दोस्त की मदद करने के लिए एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया और उसे कमरे की अलमारी के पास रख दिया। शायद उसे अंदाजा भी नहीं था कि वह अनजाने में एक बड़े खतरे को बुलावा दे रहा है।

खाना खाने गया और पीछे से हो गया धमाका

पेट्रोल की बोतल रखने के बाद, पंकज ने उसी अलमारी के पास लगे एक एक्सटेंशन बोर्ड में अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया। फोन को चार्ज पर छोड़कर पंकज जैसे ही खाना खाने बैठा, कमरे से एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल चार्जर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली आग की लपटों ने पास रखी पेट्रोल की बोतल को अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल की मौजूदगी ने आग को पल भर में विकराल बना दिया। जब तक पंकज कुछ समझ पाता, वह आग की लपटों से घिर गया और बुरी तरह झुलस गया।

30 प्रतिशत झुलसा शरीर, हालत नाजुक

धमाके और पंकज की चीखें सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर भागे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायल पंकज को आनन-फानन में नौगांवा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि पंकज का शरीर करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

क्या है इस हादसे की बड़ी सीख?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, यह घटना केवल एक खबर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए चेतावनी है, जो बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के रखरखाव में लापरवाही बरतते हैं। अक्सर हम सस्ते या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, जो हाई वोल्टेज झेलने में सक्षम नहीं होते और बम की तरह फट जाते हैं।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp