Dholpur news live: धौलपुर में गैस किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल, रसद विभाग ने 2 दिन में दबोचे 93 सिलेंडर, जानिए पूरी जानकारी

Dholpur news live धौलपुर | राजस्थान के धौलपुर जिले में इन दिनों आम आदमी की रसोई पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक तरफ जहां आम जनता एक-एक सिलेंडर के लिए घंटों लाइनों में लग रही है, वहीं दूसरी तरफ मुनाफे के लालची सौदागर गैस की कालाबाजारी कर जनता के हक पर डाका डाल रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रसद विभाग की टीम ने अब अपना हंटर चला दिया है। विभाग ने पिछले 48 घंटों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 93 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त कर हड़कंप मचा दिया है।

प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक: दो दिन में 93 सिलेंडर जब्त

धौलपुर रसद विभाग की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जब आम आदमी को सिलेंडर नहीं मिल रहा, तब होटलों और अवैध रिफिलिंग सेंटरों पर सिलेंडरों की भरमार कैसे है?

  • शुक्रवार की कार्रवाई: टीम ने पहले दिन आक्रामक रुख अपनाते हुए 81 सिलेंडर जब्त किए।
  • शनिवार की कार्रवाई: अभियान को जारी रखते हुए शनिवार को भी एक दर्जन (12) सिलेंडर पकड़े गए।
  • कानूनी शिकंजा: विभाग ने सभी जब्त सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आम जनता परेशान, कालाबाजारी करने वाले मालामाल

धौलपुर की जनता पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत झेल रही है। लोगों का कहना है कि एजेंसी पर जाने पर स्टॉक खत्म का बोर्ड मिलता है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ चंद रुपयों के लालच में घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल उपयोग के लिए धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा है। अवैध रिफिलिंग का खेल इतना खतरनाक है कि रिहायशी इलाकों में छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम चल रहा है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। रसद विभाग की इस कार्रवाई ने उन लोगों की नींद उड़ा दी है जो जनता के चूल्हे की आग बुझाकर अपनी तिजोरियां भर रहे थे।

अधिकारियों की दो टूक: बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

रसद विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई अभी थमेगी नहीं। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि, घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग पूरी तरह अवैध है। अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त जेल की सजा का प्रावधान है। आने वाले दिनों में ढाबों, रेस्टोरेंट्स और हलवाइयों की दुकानों पर चेकिंग और तेज की जाएगी। अधिकारियों ने अपील की है लोगों से कि, अगर आस-पास भी गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग हो रही है, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। आपकी जागरूकता ही इन कालाबाजारियों के मंसूबों को पस्त कर सकती है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp