Haryana News: रक्षाबंधन पर मायके गई, लेने पहुंचे पति से बोली महिला- अब तलाक चाहिए, अत्याचार नहीं सहूंगी 

Haryana News पानीपत । वैवाहिक जीवन में लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही महिलाओं के लिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व केवल रिश्तों की मिठास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उनके लिए उत्पीड़न से बाहर निकलने का सुरक्षासूत्र बन गया। रक्षाबंधन पर पति खुद जिन पत्नियों को मायके छोड़कर आए थे, उन्होंने अब ससुराल लौटने से साफ इनकार कर दिया है।

पति जब उन्हें वापस लेने पहुंचे, तो महिलाओं ने दो टूक कह दिया- मुझे तलाक चाहिए, अब और अत्याचार नहीं सह सकती। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास रक्षाबंधन के बाद ऐसे 3 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें घरेलू हिंसा से तंग आकर मायके पहुंचीं महिलाएं अब प्रताड़ना से मुक्त होकर कानूनी राह चुनने की तैयारी कर रही हैं।

केस 1: तीन बार गर्भपात हुआ, न इलाज कराया और न ताने बंद हुए…

समालखा क्षेत्र की महिला की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति शराब पीकर मारपीट करने लगा और सास प्रताड़ित करने लगी। 3 बार महिला का गर्भपात हो चुका, लेकिन उसका सही इलाज नहीं कराया गया। रक्षाबंधन पर पति जब मायके छोड़ गया, तो पीड़िता ने लौटने से मना कर तलाक की मांग कर दी। अधिकारी द्वारा बुलाए जाने पर भी पीड़िता ने रिश्ता रखने से पूरी तरह इनकार कर दिया है।

केस 2: डिलीवरी के 20 दिन बाद टॉर्चर कर निकाला, पंचायत में भी मारपीट

तहसील कैंप क्षेत्र की महिला का पति शादी के कुछ माह बाद ही मारपीट और प्रताड़ित करने लगा था। डिलीवरी के महज 20 दिन बाद पति व सास ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पंचायत में माफी के बाद वह दोबारा गई, लेकिन पति का रवैया नहीं बदला। रक्षाबंधन पर मायके आने के बाद पति ने घर आकर झगड़ा किया। 14 सितंबर को हुई सार्वजनिक पंचायत में ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने पर पीड़िता ने रिश्ता रखने से साफ मना कर दिया।

स्थिति और प्रशासनिक कदम…

विवरण स्थिति एवं कार्रवाई
मामलों की संख्या

रक्षाबंधन के बाद सामने आए 3 गंभीर मामले।

अधिकारी का बयान

महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता के अनुसार, घरेलू हिंसा से तंग महिलाएं अब ससुराल लौटने से इनकार कर रही हैं।

मौजूदा कार्रवाई

दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि, नियमानुसार कानूनी कदम उठाए जा सकें।

 

Panipat News Women Protection Officer, Samalkha Domestic Violence News, Tehsil Camp Panipat News

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp