Rewari News/Rewari Electricity News रेवाड़ी । शहर के बिजली ढांचे को मजबूत करने और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम ने मरम्मत और सुधार का बड़ा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 33 केवी सेक्टर-10 सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों पर कल यानी 7 मई को मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहर के एक बड़े हिस्से में सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहेगी, जिससे करीब 7 घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। Rewari Power Shutdown, 7 May Power Cut Rewari, RDSS Yojana Rewari, Haryana Bijli Vibhag
तार बदलने का चलेगा काम
विद्युत निगम के जेई जयसिंह ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत बिजली लाइनों के आधुनिकीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी योजना के अंतर्गत 11 केवी सेक्टर-4 फीडर की पुरानी जर्जर तारों को बदला जाना है। नई और अधिक क्षमता वाली तारें डालने से भविष्य में लाइन लॉस कम होगा और बार-बार होने वाले फॉल्ट की समस्या से भी निजात मिलेगी।
ये इलाके रहेंगे पूरी तरह प्रभावित
मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से तीन बड़े फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे।
जगन गेट फीडर: इसके कारण कोनसीवास रोड, कमला नगर, सेक्टर-5 मार्केट, सरस्वती विहार, गणपत नगर और धारूहेड़ा चुंगी के रिहायशी व व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
लियो चौक फीडर: यहां सेक्टर-4 हाउसिंग बोर्ड और लियो चौक के आसपास के इलाकों में आपूर्ति बाधित होगी।