Rewari News/Rewari Power Cut रेवाड़ी । अगर आप रेवाड़ी के सेक्टर-4 या वाटर वर्क्स के आसपास रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है। कल यानी 29 अप्रैल को आपको अपने मोबाइल फोन और इनवर्टर पहले ही चार्ज करके रखने होंगे, क्योंकि शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली गुल रहने वाली है। खास बात यह है कि इस कटौती की जद में विधायक लक्ष्मण यादव वाली गली और पॉकेट भी आएगी। Sector 4 Rewari News
Rewari News विधायक जी की पॉकेट में भी रहेगा ‘अंधेरा’
जी हां, आपने सही सुना! 29 अप्रैल को सेक्टर-4 स्थित विधायक (MLA) वाली पॉकेट में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही वाटर वर्क्स के पीछे वाली पॉकेट के निवासियों को भी बिना बिजली के वक्त गुज़ारना होगा। बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि काम ज़रूरी है, इसलिए किसी को भी रियायत नहीं दी जाएगी, चाहे वो वीआईपी इलाका हो या आम। MLA Laxman Yadav, Electricity Shutdown Rewari
क्यों लग रहा है यह ‘कट’?
जेई (JE) जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, 33 केवी सेक्टर-10 हाउस के तहत आने वाले 11 केवी सेक्टर-4 फीडर में RDSS (आरडीएसएस) योजना का महत्वपूर्ण काम किया जाना है। लाइनों के रखरखाव और सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग का कहना है कि, भविष्य में फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या न हो, इसके लिए यह काम समय पर पूरा करना अनिवार्य है। RDSS Work Rewari
समय का रखें खास ध्यान: सुबह 6 से 12 बजे तक
गर्मी के तेवरों को देखते हुए विभाग ने यह काम सुबह जल्दी शुरू करने का फैसला लिया है।