महिंद्रा का धमाका! Scorpio-N और Thar के नए अवतार समेत आ रही हैं 6 धाकड़ SUVs, सड़कों पर मचेगा तहलका

Mahindra Scorpio-N Facelift नई दिल्ली । भारतीय सड़कों पर ‘एसयूवी किंग’ कहलाने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बार फिर बड़ा दांव खेलने जा रही है। (Tata Sierra EV 600km Range Details) अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। (Tata Sierra EV Launch Date and Price) महिंद्रा अगले कुछ महीनों के भीतर एक-दो नहीं, बल्कि 6 नई गाड़ियां उतारने की तैयारी में है। इसमें स्कॉर्पियो और थार के अपडेटेड वर्जन से लेकर भविष्य की इलेक्ट्रिक कारें तक शामिल हैं। Tata Scarlet SUV Features

नई Mahindra Scorpio-N: और भी ज्यादा प्रीमियम

मई-जून 2022 में लॉन्च हुई स्कॉर्पियो-एन अब अपने पहले बड़े बदलाव यानी ‘फेसलिफ्ट’ के लिए तैयार है। इस साल की गर्मियों के अंत तक यह बाजार में आ सकती है। नई स्कॉर्पियो-एन में आपको री-डिजाइन की गई हेडलाइट्स, नई ग्रिल और शानदार 18-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में होगा, जहां अब 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर इसकी शान बढ़ाएगा। New Tata Sierra AWD Version 2027

नई Mahindra Thar (3-Door): छोटी थार को मिलेगा ‘रॉक्स’ वाला लुक

महिंद्रा अपनी 3-डोर वाली थार को भी ‘थार रॉक्स’ जैसा मॉडर्न लुक देने वाली है। साल की तीसरी तिमाही में आने वाली इस नई थार में सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और नए स्टाइल की ग्रिल मिलेगी। इसके अलावा, अब थार में भी आपको वेंटिलेटेड सीटें, पुश-बटन स्टार्ट और 19-इंच के बड़े पहिये जैसे लग्जरी फीचर्स मिल सकते हैं। Tata Sierra.ev vs Mahindra BE 07

Scorpio-N पिकअप ट्रक: लाइफस्टाइल का नया ठिकाना

महिंद्रा इस साल के अंत तक स्कॉर्पियो-एन पर आधारित एक दमदार पिकअप ट्रक से पर्दा उठा सकती है। हालांकि इसे मुख्य रूप से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन भारत में इसे एक ‘लाइफस्टाइल प्रोडक्ट’ के तौर पर पेश किया जा सकता है। जो लोग टोयोटा हिल्क्स जैसा शौक कम बजट में पूरा करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन होगा।

Mahindra Vision.S (प्रोजेक्ट कोड): कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई एंट्री

2027 की शुरुआत में महिंद्रा अपनी नई ‘NU_IQ’ प्लेटफॉर्म पर आधारित एक कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करेगी। यह गाड़ी XUV 3XO से ऊपर और ज्यादा रफ-एंड-टफ लुक वाली होगी। कंपनी इसे पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ बाद में हाइब्रिड अवतार में भी ला सकती है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp