लौट आई सड़कों की रानी! Tata Sierra EV का नया अवतार मचाएगा गदर, 600km की रेंज और ऑफ-रोडिंग का तड़का

Tata Sierra EV नई दिल्ली । दो दशक का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है। भारतीय सड़कों पर राज करने वाली दिग्गज ‘टाटा सिएरा’ (Tata Sierra 2026) ने एक बार फिर नए तेवर और कलेवर के साथ वापसी कर ली है। लॉन्च होते ही इस गाड़ी की डिमांड ने शोरूम्स पर भीड़ लगा दी है। लेकिन कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती। टाटा मोटर्स ने इस लेजेंड्री ब्रांड को लेकर जो मास्टरप्लान तैयार किया है, वो महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। Sierra.ev range

Sierra.ev: बिना पेट्रोल-डीजल के दौड़ेगी 600 किलोमीटर

टाटा मोटर्स अब अपनी सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुका है। इसे ‘Sierra.ev’ नाम दिया जाएगा। हाल ही में सामने आए प्रोमोशनल वीडियो ने इसकी एक झलक दिखाई है, जो मौजूदा मॉडल से काफी क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लगती है। Tata Scarlet SUV

इस इलेक्ट्रिक वर्जन की सबसे बड़ी खासियत इसका लुक होगा। इसमें आपको आगे की तरफ एक पतली और चमकदार लाइट बार मिलेगी, जो पूरी चौड़ाई को कवर करेगी। साथ ही, इसके 19-इंच के अलॉय व्हील्स को एरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है, ताकि हवा का दबाव कम हो और माइलेज यानी रेंज ज्यादा मिले। अनुमान है कि, इसका बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर करीब 600 किलोमीटर तक का सफर तय करेगा। इसके अलावा, इसमें V2L (व्हीकल-टू-लोड) और V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) चार्जिंग जैसी मॉडर्न सुविधाएं भी मिलेंगी।

 New Tata Sierra variants ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी

जो लोग सिएरा को केवल एक शहर की गाड़ी समझते हैं, उन्हें टाटा मोटर्स बड़ा सरप्राइज देने वाली है। साल 2027 की पहली छमाही तक कंपनी सिएरा का एक दमदार ऑफ-रोड वर्जन लॉन्च करेगी। इसमें मैकेनिकल AWD यानी ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होगा, जिन्हें एडवेंचर टूरिंग और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी दौड़ाने का शौक है। यह सुविधा इसके टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन वाले टॉप मॉडल्स में देखने को मिल सकती है।

Upcoming Tata SUVs आ रही है ‘छोटी सिएरा’ यानी प्रोजेक्ट Scarlet

टाटा मोटर्स केवल सिएरा तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी अब एक सिएरा फैमिली तैयार कर रही है। खबर है कि 2028 की शुरुआत में टाटा एक नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करेगी, जिसका कोडनेम फिलहाल ‘Scarlet’ रखा गया है। यह सिएरा का ही एक छोटा वर्जन होगा, जो मिड-साइज SUV सेगमेंट में तहलका मचाएगा।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp