Rishikesh Viral Video ऋषिकेश । देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। मामला गंगा किनारे पवित्र क्षेत्र में ‘मर्यादा’ लांघने का है। नीलकंठ मार्ग पर फूलचट्टी के पास जब पुलिस ने हरियाणा से आई एक महिला पर्यटक को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका, तो महिला ने शर्मिंदा होने के बजाय पुलिसकर्मियों को ही ‘धौंस’ दिखाना शुरू कर दिया। महिला का आक्रामक अंदाज और उसके बोल अब सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला? (The Incident)
घटना हाल ही की की बताई जा रही है। ऋषिकेश के नीलकंठ मार्ग पर स्थित फूलचट्टी क्षेत्र में गंगा की लहरों के पास यह महिला पर्यटक खुलेआम शराब का सेवन कर रही थी। स्थानीय नियमों और क्षेत्र की पवित्रता को देखते हुए जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे टोका और सार्वजनिक स्थान पर नशा न करने की हिदायत दी, तो महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। (Haryana Woman Tourist Rishikesh) (Ganga Ghat Liquor Case)
हमसे चलती है तुम्हारी रोजी-रोटी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला पुलिसकर्मियों पर चिल्ला रही है। बहस के दौरान महिला ने पुलिस वालों से कहा, तुम्हारी रोजी-रोटी हम पर्यटकों से चलती है। महिला का तर्क था, कि चूंकि पर्यटक ऋषिकेश आते हैं और पैसा खर्च करते हैं, इसलिए स्थानीय अर्थव्यवस्था और पुलिस की नौकरी टिकी हुई है। (Uttarakhand Police Operation Maryada)
- महिला ने यह भी दावा किया कि वह अपने पैसों की शराब पी रही है और पुलिस बेवजह पर्यटकों को निशाना बना रही है।
- हैरानी की बात यह थी कि गंगा तट पर नियमों की धज्जियां उड़ाने के बावजूद महिला का व्यवहार बेहद बदतमीजी भरा था। (Rishikesh News Today)
ऋषिकेश: पर्यटन स्थल नहीं, आध्यात्मिक केंद्र है…
गौरतलब है कि, ऋषिकेश केवल एक पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक क्षेत्र है। गंगा नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए यहां के कई इलाकों में शराब और मांसाहार पर सख्त पाबंदी है।
- प्रशासन और पुलिस द्वारा घाटों और नदी किनारे ऑपरेशन मर्यादा के तहत नियमित निगरानी की जाती है।
- इसका मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि धार्मिक और पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘मर्यादा’ की बहस
इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग महिला के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
यूजर का तंज: एक यूजर ने लिखा, “पर्यटक का पैसा स्वागत योग्य है, लेकिन गंगा मां का तट कोई बार काउंटर नहीं है।”