Rewari Light Cut Today रेवाड़ी । रेवाड़ी के गुरावड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट है, कि बुधवार यानी 8 अप्रैल को इलाके में बिजली कटौती होने वाली है (Rewari Light Cut Today)। विभाग के अनुसार 33KV पावर हाउस गुरावड़ा में आवश्यक तकनीकी सुधार किए जाने हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य पावर हाउस के सिस्टम को बेहतर बनाने और भविष्य में होने वाले बड़े फॉल्ट को रोकने के लिए किया जा रहा है। एसडीओ ने बताया कि, पावर हाउस में पुरानी VCB मशीन को बदलकर नई मशीन लगाई जाएगी (Electricity Shutdown in Rewari)।
दरअसल, इस मरम्मत कार्य की वजह से बुधवार, 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक करीब 10 घंटे सप्लाई बंद रहेगी (10 Hours Power Cut in Rewari Today)। लंबे समय तक बिजली न रहने से ग्रामीणों के घरेलू काम और खेती-बाड़ी प्रभावित हो सकती है। विभाग ने मुख्य रूप से 11KV गुरावड़ा AP, 11KV कान्होरी AP और 11KV गुरावड़ा RDS फीडर के बंद रहने की सूचना दी है (Power Cut Schedule Rewari)।
इस शटडाउन की वजह से गुरावड़ा, गाधला, कान्होरी, कन्होरा और हासावास गांवों में बिजली गुल रहेगी (Power Off in Rewari Villages)। विभाग ने इन सभी गांवों के निवासियों से अपील की है कि, वे पानी का भंडारण और बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले ही निपटा लें। शाम को काम पूरा होने के बाद ही सप्लाई बहाल की जाएगी (DHBVN Power Cut Today)। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि यह कट सिस्टम को मजबूत करने के लिए लिया गया है ताकि, ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो सके। स्थानीय प्रशासन ने जनता से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है (Rewari News Today)।