RTE Haryana Admission 2026: उज्ज्वल पोर्टल पर फ्री दाखिले शुरू, यहां जानें Step-by-Step आवेदन कैसे करें? 

RTE Haryana Admission 2026 चंडीगढ़ । हरियाणा के मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों के लिए अपने बच्चों को प्रदेश के नामी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का सपना अब सच होने जा रहा है। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत सत्र 2026-27 के लिए RTE Haryana Admission 2026 की प्रक्रिया का बिगुल बज चुका है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए अपना समर्पित Ujjwal Portal Haryana 2026 लाइव कर दिया है, जहां अभिभावक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस बार आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है, लेकिन समय की कमी को देखते हुए अभिभावकों को Ujjwal Portal Haryana Registration जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी गई है।

RTE Haryana Admission 2026: महत्वपूर्ण समय सारणी

अगर आप RTE Haryana Online Form 2026 भरने की सोच रहे हैं, तो इन तारीखों को अपनी डायरी में नोट कर लें।

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 31 मार्च 2026
  • Ujjwal Portal Haryana Registration Last Date: 7 अप्रैल 2026
  • लॉटरी (Draw) परिणाम की तिथि: 9 अप्रैल 2026
  • दाखिला प्रक्रिया: लॉटरी के तुरंत बाद (9 अप्रैल के बाद) स्कूलों में रिपोर्टिंग शुरू होगी।

Ujjwal Portal Haryana पर कौन कर सकता है आवेदन? 

RTE Haryana Admission 2026 Apply Online करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि, आपका बच्चा निर्धारित आयु सीमा में आता है।

  • प्री-नर्सरी: बच्चे की उम्र 3 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • प्री-प्राइमरी: बच्चे की उम्र 4 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • प्रथम कक्षा: बच्चे की उम्र 5 से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आय सीमा: इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, जो आपके ‘परिवार पहचान पत्र’ (PPP) में सत्यापित हो।

जरूरी दस्तावेज (Checklist for RTE Haryana Online Form)

आरटीई फॉर्म हरियाणा भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को स्कैन करके अपने पास रखें।

  • बच्चे का आधार कार्ड और माता-पिता का आधार कार्ड।
  • परिवार पहचान पत्र (PPP ID): हरियाणा के निवासियों के लिए अनिवार्य।
  • आय प्रमाण पत्र: 1.80 लाख से कम वार्षिक आय का वैध सर्टिफिकेट।
  • जाति प्रमाण पत्र: यदि आप आरक्षित वर्ग या वंचित समूह से हैं।
  • निवास प्रमाण पत्र: यह साबित करने के लिए कि आप उसी क्षेत्र या वार्ड के निवासी हैं।
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।

Ujjwal Portal Haryana Registration 2026: स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया

अभिभावक नीचे दी गई गाइड का पालन कर RTE Ujjwal Portal Haryana पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें

सबसे पहले आपको विभाग के पोर्टल http://117.239.183.208/rte_admission/ पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर “Register Here!!” का चमकता हुआ बटन दिखाई देगा।

दिशा-निर्देशों को स्वीकार करना

जैसे ही आप रजिस्टर बटन पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर एक पॉप-अप खुलेगा जिसमें नियम और शर्तें लिखी होंगी। इन्हें ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए डिक्लेरेशन बॉक्स “मैंने सभी निर्देश पढ़ लिए हैं” पर टिक करके ‘Next’ पर क्लिक करें।

छात्र का विवरण (Student Profile)

यहां आपको बच्चे की पूरी जानकारी भरनी है। ध्यान रहे कि बच्चे का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि वही हो जो आधार कार्ड और PPP में दर्ज है। एक छोटी सी गलती भी आपके आवेदन को रद्द करवा सकती है। यहां आपको अपना वैध मोबाइल नंबर और ईमेल देना होगा जिस पर भविष्य में Ujjwal Portal Haryana 2026 की सूचनाएं मिलेंगी।

स्कूल का चयन और प्राथमिकता

RTE Haryana Admission 2026 की सबसे खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के स्कूलों का चयन कर सकते हैं। आपको स्कूलों की एक सूची दिखाई देगी, जहां आप अपनी प्राथमिकता सेट कर सकते हैं।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp