गढ़ी बोलनी रोड पर ट्रक-कार की भयानक टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, बच्ची की हालत नाजुक

Rewari News Today रेवाड़ी । रेवाड़ी जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक Truck Car Accident in Rewari के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, गांव शेरपुर निवासी एक परिवार अपनी कार में सवार होकर किसी कार्य के लिए जा रहा था। जैसे ही वे गढ़ी बोलनी रोड पर अमगनी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। (Rewari News Today)

राहगीरों ने बचाई जान

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में धनीराम (64), संगीता, रीना और छोटी बच्ची गीता शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची गीता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही Kasola Police Station की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हादसा होते ही ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की अपडेट यही है कि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp