भारत ने सेशेल्स में रचा नया इतिहास, क्या है Exercise Lamitiye 2026 का असली खेल? जानिए…

Exercise Lamitiye 2026 नई दिल्ली/पोर्ट विक्टोरिया | हिंद महासागर की लहरों पर तिरंगे की गूंज और भारतीय जांबाजों की दहाड़ ने दुनिया को बता दिया है कि, यहां का असली ‘बॉस’ कौन है। (Indian Navy) सेशेल्स के नीले पानी में भारत ने Exercise Lamitiye 2026 का जो खेल दिखाया है, उसने न केवल समुद्री लुटेरों की कमर तोड़ दी है, बल्कि विरोधी देशों के माथे पर भी पसीना ला दिया है।

20 मार्च 2026 को जब Indian Navy का सबसे घातक जहाज INS Trikhand सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से विदा हुआ, तो वह अपने पीछे खौफ और भरोसे की एक ऐसी इबारत लिख गया जिसे मिटाना नामुमकिन है। यह सिर्फ एक रूटीन ड्रिल नहीं थी, बल्कि यह भारत का Indian Ocean में दबदबा कायम करने का एक बड़ा मास्टरप्लान था। (Hindi News Today)

एक्सप्लेनरः क्या हुआ समंदर के सीने पर?

Exercise Lamitiye 2026

पहली बार त्रि-सेवा (Tri-Service) का महासंगम

इतिहास में पहली बार, लामितिये के 11वें संस्करण में भारत ने अपनी तीनों सेनाओं (थल, नभ और जल) को एक साथ मैदान में झोंक दिया। अब तक यह सिर्फ आर्मी का खेल था, लेकिन 2026 में नौसेना और वायुसेना की एंट्री ने इसे ‘वर्ल्ड क्लास’ बना दिया।

INS Trikhand: समंदर का वो अदृश्य शिकारी

इस पूरे ऑपरेशन का हीरो रहा INS Trikhand। यह एक ऐसा स्टील्थ फ्रिगेट है, जो रडार की नजर से बचकर दुश्मन के बेड़े में घुसने की ताकत रखता है। कैप्टन सचिन कुलकर्णी की कमान में इस जहाज ने सेशेल्स की सेना को न केवल ट्रेनिंग दी, बल्कि उन्हें जरूरी सैन्य पुर्जे और आधुनिक साजो-सामान भी सौंपे। भारत ने दिखा दिया कि वो सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि दोस्ती भी दिल खोलकर निभाता है।

मरीन कमांडो (MARCOS) का खौफनाक एक्शन

अभ्यास का सबसे रोमांचक हिस्सा था, जहाज पर कब्जा करने की Maritime Security ड्रिल। इसमें भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो और सेशेल्स के विशेष बलों ने मिलकर ‘दुश्मन’ के जहाज पर धावा बोलने की प्रैक्टिस की। सोचिए, ऊंची लहरों के बीच तेजी से भागते जहाज पर कमांडो रस्सियों के सहारे उतरे और पलक झपकते ही उसे अपने कब्जे में ले लिया। यह ट्रेनिंग खास तौर पर उन समुद्री डाकुओं के लिए है जो व्यापारिक जहाजों को अगवा करते हैं।

टापू पर सर्जिकल स्ट्राइक की रिहर्सल

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों ने मिलकर प्रस्लिन द्वीप पर एक बड़ी लैंडिंग की। यह एक ऐसी प्रैक्टिस थी, जिसमें समुद्र के रास्ते आकर किसी भी टापू को पल भर में आजाद कराया जा सकता है। सेशेल्स के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज मेजर जनरल माइकल रोसेट खुद इस नजारे को देखने के लिए जहाज पर मौजूद थे। (Indian Ocean)

आखिर क्या है भारत का असली गेमप्लान?

भारत इस छोटे से देश के साथ इतनी जान क्यों झोंक रहा है? इसके पीछे के असली कूटनीतिक कारणों को समझिए…

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp