Rewari News Today रेवाड़ी (हरियाणा) | हरियाणा के रेवाड़ी में रोहतक नेशनल हाईवे पर रफ्तार के कहर ने एक और जिंदगी को खामोश कर दिया है। रविवार तड़के गंगायचा जाट टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे एक करीब 45 वर्षीय अनजान व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। (Rewari News) राहगीरों ने जब व्यक्ति को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस को प्राथमिक जांच में यह मामला ‘हिट एंड रन’ का लग रहा है।
सुबह 5 बजे का वो जानलेवा हादसा!
हादसा गंगायचा जाट टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले हुआ। पुलिस का अनुमान है कि, सुबह करीब पांच बजे, जब हाईवे पर रोशनी कम रही होगी, तब किसी तेज रफ्तार वाहन ने डिवाइडर पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति के पैर में दो जगह फ्रैक्चर मिले हैं और सिर व हाथों पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
2 दिन से इलाके में घूमने का कनेक्शन
इस मामले में सबसे अहम सुराग स्थानीय लोगों के बयानों से मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति पिछले दो दिनों से इसी इलाके में घूमता हुआ देखा गया था। वह कौन था, कहां का रहने वाला था और हाईवे के इस खतरनाक मोड़ पर कैसे पहुँचा? ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब पुलिस की जांच के केंद्र में है।
सीसीटीवी फुटेज और शिनाख्त की चुनौती
सदर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है। पुलिस की जांच अब दो मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित है। (Rewari Crime News)
सीसीटीवी की बारीकी से जांच: टोल प्लाजा और आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि, उस अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके जिसने टक्कर मारी।