Rewari Mandi Rabi Crop Purchase 2026 रेवाड़ी | अगर आप रेवाड़ी जिले के किसान हैं और अपनी सरसों या गेहूं की फसल लेकर मंडी जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। प्रशासन ने इस बार फसल खरीद की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। (Rewari mandi update )अब सिर्फ फसल ले जाना काफी नहीं होगा, बल्कि आपके ट्रैक्टर-ट्रॉली की फ्रंट नंबर प्लेट और आपका अंगूठा ही मंडी में एंट्री दिलाएगा। रेवाड़ी के उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। आइए जानते हैं क्या हैं, नए नियम और आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।
गेट पास के लिए ‘नंबर प्लेट’ क्यों जरूरी?
अक्सर मंडियों में वाहनों की भीड़ और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार तकनीक का सहारा लिया है।
नियम: आपकी ट्रॉली या जिस भी वाहन में फसल है, उसकी आगे वाली नंबर प्लेट (Front Number Plate) साफ और सही होनी चाहिए।
वजह: गेट पास काटते समय वाहन की फोटो खींची जाएगी। अगर नंबर प्लेट नहीं हुई, तो गेट पास जारी नहीं होगा। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
बायोमेट्रिक सत्यापन: अब अंगूठा लगाना होगा अनिवार्य
पहले कई बार शिकायतें आती थीं कि किसान के नाम पर कोई और फसल बेच जाता था। अब ऐसा नहीं होगा।
- मंडी में एंट्री के समय किसान का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (अंगूठा लगवाना) अनिवार्य कर दिया गया है।
- वहीं, किसान फसल बेच पाएगा जिसका नाम ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर दर्ज है।
सरसों और गेहूं का क्या है ताजा भाव (MSP)?
सरकार ने इस बार किसानों के लिए लाभकारी मूल्य तय किए हैं। मंडियों में इसी रेट पर सरकारी खरीद की जाएगी।
- फसल का नाम सरकारी भाव (MSP) प्रति क्विंटल
सरसों (Mustard) ₹6,200″
गेहूं (Wheat) ₹2,585″
नोट: डीसी ने स्पष्ट किया है कि केवल वही किसान इस रेट का लाभ ले पाएंगे जिनका पंजीकरण पोर्टल पर सही पाया जाएगा।
मंडी जाने से पहले इन 3 बातों का रखें खास ख्याल
अगर आप चाहते हैं कि मंडी में आपकी फसल तुरंत बिक जाए और आपको वापस न आना पड़े, तो इन बातों को नोट कर लें।
फसल सुखाकर लाएं: डीसी अभिषेक मीणा ने विशेष रूप से अपील की है कि किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर लाएं। अगर नमी (Moisture) ज्यादा हुई, तो सरकारी खरीद में देरी हो सकती है।
पोर्टल चेक करें: घर से निकलने से पहले सुनिश्चित करें कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पर आपका पंजीकरण एक्टिव है।