चांदावास के पार्क में मौत का डर, बच्चों के सिर पर मंडरा रही 11 KV की हाई वोल्टेज लाइन, ग्रामीणों में भारी रोष

Rewari News Today रेवाड़ी। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच गांव चांदावास से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो बिजली विभाग की संवेदनहीनता और लापरवाही की जीती-जागती मिसाल है। गांव के करीब 4 एकड़ में फैले भव्य खेल पार्क के ऊपर से गुजर रही 11 KV की हाई वोल्टेज लाइन मासूम बच्चों के लिए ‘मौत का जाल’ बनी हुई है। आलम यह है कि, पार्क में खेलते समय बच्चों के सिर पर हर वक्त हाई वोल्टेज करंट का खतरा मंडराता रहता है, जिससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

Rewari News- स्पार्किंग की आवाज से सहम जाते हैं मासूम 

यह पार्क केवल चांदावास ही नहीं, बल्कि विकास नगर, शिव कॉलोनी और यादव नगर जैसे सटे हुए इलाकों के बच्चों के लिए खेल का मुख्य केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों बच्चे क्रिकेट और फुटबॉल खेलने आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पार्क के बीचों-बीच लगे लोहे के पोल और ऊपर से गुजरती तारों से अक्सर स्पार्किंग (चिंगारियों) की आवाजें आती हैं। खेल के दौरान जब गेंद तारों के करीब जाती है, तो मैदान में मौजूद बच्चों और अभिभावकों की सांसें अटक जाती हैं। (Rewari News In hindi)

Chandawas News- शिकायतें ठंडे बस्ते में, विभाग को हादसे का इंतजार!

शिकायतकर्ता संजीव कुमार और ग्राम पंचायत ने इस गंभीर समस्या को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के कार्यकारी अभियंता (XEN) को लिखित पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा द्वारा बाकायदा प्रस्ताव पास कर विभाग को दिया जा चुका है, लेकिन अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

“यह जिला प्रशासन और बिजली निगम की घोर लापरवाही है। क्या विभाग तब जागेगा जब यहाँ कोई मासूम अपनी जान गंवा देगा? हम केवल लाइन शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं, जो कि जनहित और बच्चों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।” — संजीव कुमार, ग्रामीण

खतरे के घेरे में खेल और भविष्य

पार्क की सुंदरता और यहाँ की खेल सुविधाओं को देखते हुए यह क्षेत्र का सबसे बेहतरीन पार्क माना जाता है, लेकिन बिजली की इन नंगी तारों ने इसे ‘डेंजर जोन’ में तब्दील कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन पोल और हाई वोल्टेज लाइन को पार्क की सीमा से बाहर शिफ्ट नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरने और बिजली निगम के कार्यालय का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रमुख खबरें…

अनोखा दानदाता! Bank Fraud के पैसों से खरीदीं 10 इनोवा गाड़ी, फिर बड़े अधिकारियों को कर दी गिफ्ट
Inspector shot himself-खुद को गोली मारकर बोला इंस्पेक्टर मुझे अस्पताल ले चलो, फतेहाबाद के एनएच-9 की घटना, जानिए पूरी कहानी
Jaipur-Gurugram Highway: 18 साल का इंतजार खत्म, अब 6 लेन पर रफ्तार पकड़ेगी आप की गाड़ी
Railway RRB ALP Recruitment 2026: 11127 रिक्तियां, आवेदन की तारीख, योग्यता और पूरी जानकारी

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp