Rewari News Today रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) की रहने वाली एक युवती, जो अपने बेहतर भविष्य और रोजगार के सपने लेकर रेवाड़ी पहुंची थी, उसे क्या पता था कि मदद का हाथ बढ़ाने वाला शख्स ही दरिंदा निकलेगा। नौकरी दिलाने के बहाने एक शातिर ठेकेदार ने न केवल युवती का अपहरण करने की कोशिश की, बल्कि दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। (Rewari Crime News, Rewari News, Rewari News In Hindi)
भरोसे का कत्ल: गार्ड से मिला था आरोपी का नंबर
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब एक महीने पहले अपनी बड़ी बहन के पास रेवाड़ी आई थी। 18 मार्च को वह अपने भाई के साथ एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। वहां काम की बात तो नहीं बनी, लेकिन कंपनी के गार्ड ने उन्हें एक ‘अमित’ नाम के ठेकेदार का नंबर दिया। गार्ड ने भरोसा दिलाया था कि अगर कहीं काम नहीं मिलता है, तो यह ठेकेदार किसी दूसरी कंपनी में नौकरी लगवा देगा। यही वह पल था, जब आरोपी ने अपने जाल की पहली कड़ी बिछाई। (Rewari Rape Case)
भाई को रास्ते में उतारा, बहन को ले गया ‘यमराज’
अगले दिन जब भाई ने उस नंबर पर संपर्क किया, तो आरोपी अमित ने उन्हें मिलने के लिए बस स्टैंड बुलाया। मुलाकात के बाद भाई-बहन घर लौट आए, लेकिन आरोपी के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उसने दोबारा फोन किया और इंटरव्यू के बहाने उन्हें ‘आजाद चौक’ बुलाया। (Haryana Crime News)
आरोपी बाइक पर था। भाई-बहन दोनों को बैठाया, लेकिन धारूहेड़ा चुंगी पहुंचते ही उसने अपनी चाल चली। आरोपी ने युवती के भाई से कहा, वह किसी दूसरे वाहन से आए क्योंकि बाइक पर तीन लोग ठीक नहीं हैं। मासूम भाई अपनी बहन के सुरक्षित भविष्य के लिए उसकी बात मानकर नीचे उतर गया। उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि वह अपनी बहन को एक ‘भेड़िए’ के साथ भेज रहा है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ‘खौफनाक’ मंजर
भाई को उतारने के बाद आरोपी अमित युवती को लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे की तरफ निकल गया। संगवाड़ी के पास पहुंचते ही उसने अचानक बाइक को हाईवे से नीचे उतारकर झाड़ियों की तरफ मोड़ दिया। युवती के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और वहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेसुध हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
डिजिटल युग की समझ: एक ‘लोकेशन’ ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
इस डरावनी घटना के बाद भी युवती ने हिम्मत नहीं हारी। उसने तुरंत अपने फोन का इस्तेमाल किया और अपने भाई को अपनी करंट ‘लोकेशन’ सेंड कर दी। लोकेशन मिलते ही भाई दंग रह गया और उसने बिना देरी किए डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम लोकेशन को ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंची और युवती को रेस्क्यू किया।