Haryana LPG Cylinder: हरियाणा में कमर्शियल सिलेंडर पर नया नियम लागू, अब शादियों और अस्पतालों को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए पूरी बात

Haryana LPG Cylinder चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब बाजार में मौजूद कमर्शियल गैस स्टॉक का 20% हिस्सा सीधा सरकार के नियंत्रण में होगा। जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) की अध्यक्षता वाली कमेटी यह तय करेगी कि यह सिलेंडर किसे दिए जाने हैं।

बेटियों की विदाई और मरीजों की सेवा पहली प्राथमिकता

सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब ‘मौज-मस्ती’ से पहले ‘जरूरत’ को देखा जाएगा। प्राथमिकता की सूची में इन क्षेत्रों को सबसे ऊपर रखा गया है।
बेटियों की शादी: शादियों के सीजन में अब पिता को सिलेंडर के लिए दर-दर नहीं भटकना होगा। शादी का कार्ड दिखाकर प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर अलॉट होंगे।
अस्पताल: मरीजों के भोजन और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए गैस की सप्लाई 24 घंटे सुनिश्चित की जाएगी।
शिक्षण संस्थान: स्कूलों और कॉलेजों के हॉस्टलों में रहने वाले बच्चों की डाइट के लिए सप्लाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

DC की अध्यक्षता में बनी स्पेशल कमेटी

अब हर जिले में एक पावरफुल कमेटी काम करेगी। इसके मुखिया DC होंगे और साथ में SP (पुलिस कप्तान), CMO (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) और DEO (जिला शिक्षा अधिकारी) सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि गैस का गोला सही जरूरतमंद तक पहुंचे। (Haryana LPG Cylinder)

होटलों और बिजनेस वालों की बढ़ी टेंशन: भारत सरकार के नियमों का हवाला देते हुए हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि बड़े रेस्टोरेंट, होटल और शोरूम फिलहाल नॉन-प्रायोरिटी (गैर-प्राथमिकता) लिस्ट में रहेंगे। यानी अगर स्टॉक कम हुआ, तो पहले शादियों और अस्पतालों की जरूरत पूरी होगी, उसके बाद ही होटलों का नंबर आएगा।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp