कॉलेजों में पढ़ाई के साथ बनेगी इंस्टाग्राम रील! जानिए, IGU Meerpur ने अचानक क्यों बदल दिए नियम, महोत्सव के बारे में

IGU Meerpur/Rewari news रेवाड़ी । इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU Meerpur Youth Festival Rewari) मीरपुर के अंतर्गत आयोजित होने वाले युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और आयोजन स्थलों पर मुहर लगा दी गई है। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने युवाओं की बदलती पसंद, डिजिटल ट्रेंड्स और पिछली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की घटती-बढ़ती भागीदारी को ध्यान में रखते हुए नियमों में बेहद बड़े और चौंकाने वाले बदलाव किए हैं।

सत्र 2026-27 से लागू हो रहे इन नए नियमों के तहत जहां सोशल मीडिया के इस दौर में रील मेकिंग और सोलो सिंगिंग जैसे ट्रेंडिंग इवेंट्स को शामिल किया गया है, वहीं कम रिस्पॉन्स मिलने के कारण हरियाणवी स्टैंड-अप कॉमेडी और ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी को प्रतियोगिता की सूची से बाहर कर दिया गया है। इस बार दोनों जोनों के कॉलेजों में कुल 46 अलग-अलग इवेंट्स में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जानिए पूरा शेड्यूल और मेजबान कॉलेज

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों जोनों (रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) के लिए मेजबान कॉलेजों के नाम तय कर दिए हैं। जल्द ही दोनों जिलों के कॉलेजों को रूल बुक भेजी जाएगी और रजिस्ट्रेशन की तारीखों को लेकर प्राचार्यों व प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी।

रेवाड़ी जोन का महोत्सव: 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘कृष्णा डिग्री कॉलेज, कोसली’ में आयोजित होगा। इस जोन में कुल 48 कॉलेज संबद्ध हैं।

महेंद्रगढ़ जोन का महोत्सव: 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक ‘राजकीय पीजी कॉलेज, नारनौल’ में आयोजित किया जाएगा। इस जोन में 82 कॉलेज संबद्ध हैं।

REWARI NEWS; वर्दी का नशा पड़ा भारी! शराब पीकर बॉर्डर पर हुड़दंग मचा रहे ASI पर गिरा SP का हंटर, 24 घंटे में 4 पुलिसवाले सस्पेंड

जोन स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेता प्रतिभागियों को इंटर-जोनल युवा उत्सव में अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इसके बाद इंटर-जोनल के विजेता ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी महोत्सव में विश्वविद्यालय का मान बढ़ाएंगे। इस विशाल आयोजन में हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की यूनिवर्सिटीज के छात्र भी हिस्सा लेंगे।

सत्र 2026-27 से लागू होने वाले 6 सबसे बड़े बदलाव

हिंदी या इंग्लिश डिबेट: एआईयू (AIU) यूथ फेस्टिवल पैटर्न की तर्ज पर अब पक्ष और विपक्ष के लिए अलग-अलग पुरस्कार देने के बजाय विजेता को एक ही संयुक्त पुरस्कार दिया जाएगा।

हरियाणवी स्टैंड-अप कॉमेडी बंद: पिछले सत्रों में प्रतिभागियों की कम भागीदारी के कारण इस इवेंट को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।

साफा मेकिंग व रैंप वॉक बने प्रतिस्पर्धात्मक: पहले गैर-प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाले साफा मेकिंग, पुरुष रैंप वॉक और महिला रैंप वॉक को अब मुख्य स्पर्धा श्रेणी में बदल दिया गया है।

रील मेकिंग कॉम्पिटिशन की धाकड़ शुरुआत: युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए ‘रील मेकिंग’ और ‘यूट्यूब शॉट मेकिंग’ प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसके लिए ‘नशा मुक्त युवा’, ‘विकसित भारत’ और अन्य सामाजिक विषय दिए गए हैं।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp