Sanjeev Arora ED Raid लुधियाना/चंडीगढ़ । पंजाब की राजनीति और बिजनेस जगत में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने कैबिनेट मंत्री और दिग्गज कारोबारी संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। (Sanjeev Arora ED Raid) लुधियाना स्थित उनके निवास (AAP MP Ashok Mittal ED News) से लेकर गुरुग्राम और जालंधर तक, ईडी ने कुल 13 जगहों पर तलाशी ली है। (Punjab Minister ED Raid) यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (पैसों की हेराफेरी) और जमीन सौदों में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है।
ED की रडार पर क्यों आए संजीव अरोड़ा?
संजीव अरोड़ा केवल एक राजनेता नहीं हैं, बल्कि वे हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (Hampton Sky Realty Ltd) जैसी बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के प्रमोटर भी हैं। ईडी को शक है कि, उनकी कंपनी के जरिए भारी वित्तीय गड़बड़ियां की गई हैं। Sanjeev Arora ED Raid
जांच एजेंसी ने जिन मुख्य आरोपों के आधार पर यह छापेमारी की है, वे इस प्रकार हैं।
हवाला और राउंड-ट्रिपिंग: आरोप है कि, दुबई (UAE) से गलत तरीके से पैसा भारत लाया गया। साथ ही अवैध सट्टेबाजी के पैसे को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया गया। Hampton Sky Realty Ltd
शेयर बाजार में हेराफेरी: कंपनी पर आरोप है कि, उसने अपने शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए बिक्री के फर्जी आंकड़े दिखाए और ‘इनसाइडर ट्रेडिंग’ जैसे घोटाले किए। Money Laundering Case Punjab
जमीन के इस्तेमाल में धांधली: पंजाब में औद्योगिक या अन्य उपयोग की जमीनों के इस्तेमाल (Land Use) में नियमों को ताक पर रखकर बदलाव करने का भी संदेह है।