Air India Loss 20,000 Crore नई दिल्ली । भारतीय विमानन क्षेत्र से जुड़ी आज की सबसे बड़ी Air India News यह है कि, टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक गहरे वित्तीय संकट में फंस गई है। वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों ने सबको चौंका दिया है। (Tata Group Air India News) एयरलाइन को इस साल कुल ₹20,000 करोड़ (लगभग $2.4 बिलियन) का घाटा हुआ है। यह नुकसान न केवल एयरलाइन के अपने अनुमानों से कहीं ज्यादा है, बल्कि इसने कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर भी ब्रेक लगा दिया है। Air India Financial Crisis
Air India News: क्यों हुआ ₹20,000 करोड़ का नुकसान?
एयर इंडिया के इस भारी घाटे के पीछे कई दुर्भाग्यपूर्ण और रणनीतिक कारण रहे हैं। यहां प्रमुख वजहों का विस्तार से विश्लेषण दिया गया है।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना का असर: जून 2025 में अहमदाबाद में हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश इस साल की सबसे दुखद घटना थी। इसमें 240 से अधिक लोगों की जान गई। इस हादसे के बाद एयरलाइन को अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भारी कटौती करनी पड़ी और सुरक्षा जांच के कारण कई विमानों को हफ्तों तक ग्राउंडेड रखना पड़ा।
हवाई क्षेत्र की पाबंदी: पाकिस्तान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण एयर इंडिया को अमेरिका और यूरोप के लिए बहुत लंबे रूट अपनाने पड़ रहे हैं। लंबे रूट का सीधा मतलब है ‘ज्यादा ईंधन और ज्यादा खर्च’, जिससे मुनाफे का मार्जिन खत्म हो गया।
मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति: एयर इंडिया की कुल उड़ानों का लगभग 16% हिस्सा मध्य पूर्व (Middle East) से आता है। इस क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण एयरलाइन का यह प्रमुख रेवेन्यू सोर्स लगभग ठप हो गया है।
खराब सुरक्षा रैंकिंग: विमानन नियामक (DGCA) के हालिया ऑडिट में एयर इंडिया को सुरक्षा मानकों में सबसे खराब रेटिंग मिली है। इस Air India ने यात्रियों के बीच कंपनी की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है।