Air India का नया अवतार दिल्ली में लैंड, अब मिलेगा फाइव-स्टार होटल जैसा लग्जरी अहसास

Air India Retrofitted Boeing 787-8 नई दिल्ली । टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपने ‘कायाकल्प’ के वादे को हकीकत में बदलना शुरू कर दिया है। लंबे समय से अपनी पुरानी और थकी हुई सीटों के लिए आलोचना झेल रही एयर इंडिया का पहला पूरी तरह से नया (Retrofitted) बोइंग 787-8 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-ANT) आखिरकार दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतर चुका है। Air India Retrofitted Boeing 787-8 Features

कैलिफोर्निया के विक्टरविले में महीनों तक चले ‘मेकओवर’ के बाद यह विमान जब दिल्ली की जमीन पर उतरा, तो यह केवल एक जहाज की लैंडिंग नहीं थी, बल्कि एयर इंडिया के एक ‘वर्ल्ड क्लास’ एयरलाइन बनने की दिशा में पहला बड़ा कदम था। Air India VT-ANT Delhi Landing

400 मिलियन डॉलर का दांव: क्या बदला है इस विमान में?

एयर इंडिया ने अपने पुराने बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3300 करोड़ रुपये) का एक मेगा प्लान तैयार किया है। इस रेट्रोफिट प्रोग्राम के तहत विमान को ‘नाक से लेकर पूंछ तक’ (Nose to Tail) पूरी तरह बदल दिया गया है। Air India 400 million dollar retrofit program

विमान की मुख्य विशेषताएं…

तीन श्रेणियों वाला केबिन: अब इस बोइंग 787-8 में आपको बिजनेस क्लास और इकोनॉमी के साथ-साथ ‘प्रीमियम इकोनॉमी’ का विकल्प भी मिलेगा। यह पहली बार है, जब एयर इंडिया के इन विमानों में तीन क्लास कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है। Air India legacy fleet upgrade timeline

नई सीटें और सजावट: विमान के अंदर की पुरानी सीटों को हटाकर अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली नई आरामदायक सीटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही नए कालीन (Carpeting), पर्दे और शानदार अपहोल्स्ट्री विमान को एक प्रीमियम लुक दे रही है। New Air India Boeing 787 interiors

अत्याधुनिक मनोरंजन प्रणाली (IFE): लंबी दूरी की यात्रा में यात्री बोर न हों, इसके लिए हर सीट पर लेटेस्ट इन्फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिसमें हाई-डेफिनिशन स्क्रीन और हजारों घंटों का कंटेंट मौजूद है। Air India New Interior Features, Air India New Livery Photo

नई ब्रांडिंग (Livery): विमान के बाहरी हिस्से पर एयर इंडिया का नया और आकर्षक लोगो और डिजाइन (New Livery) रंगा गया है, जो इसे आसमान में एक अलग पहचान देता है। Air India Boeing 787-8 New Livery

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp