Haryana Fire Brigade Strike/Haryana News चंडीगढ़ । हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) कर्मचारी यूनियन की हड़ताल ने अब गंभीर रूप ले लिया है। रेवाड़ी में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों ने साफ़ कर दिया है, कि वे झुकने वाले नहीं हैं। दमकल मंत्री के साथ हुई हालिया बातचीत विफल रहने के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। अब सबकी नजरें 11 अप्रैल को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय कन्वेंशन पर टिकी हैं, जहाँ से सरकार के खिलाफ किसी बड़े आंदोलन की घोषणा हो सकती है। Rohtak Convention 11 April, Government Employee Protest Haryana
दमकल मंत्री से वार्ता फेल, अब 11 अप्रैल तक बढ़ा आंदोलन
रेवाड़ी में दूसरे दिन भी जारी हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने बताया कि दमकल मंत्री के साथ मांगों को लेकर हुई चर्चा का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। इसी के विरोध में यूनियन ने अपनी हड़ताल को अब 10 और 11 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। (हरियाणा फायर ब्रिगेड हड़ताल)
यूनियन के राज्य प्रधान राजिन्दर सिन्द और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि, 11 अप्रैल को रोहतक कन्वेंशन में आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि यदि सरकार ने मांगे नहीं मानीं, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए भी बढ़ाई जा सकती है।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें: कोर्ट के आदेश और मुआवजे पर पेंच
प्रदर्शनकारियों ने डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं।
पक्का करने की मांग: दिसंबर 2025 के कोर्ट आदेशानुसार सभी कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए।
शहीद का दर्जा: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दो दिवंगत कर्मचारियों को ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा मिले।