Pawan Khera vs Himanta Biswa Sarma: पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM की पत्नी पर ‘3 पासपोर्ट’ वाले आरोप के बाद बड़ी कार्रवाई

Pawan Khera vs Himanta Biswa Sarma नई दिल्ली/गुवाहाटी । भारतीय राजनीति में आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर अब कानूनी लड़ाइयों और पुलिसिया कार्रवाई में बदलता नजर आ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद, आज असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ पवन खेड़ा के आवास पर जा पहुंची है। (Delhi Police and Assam Police Pawan Khera) (Assam CM Defamation Case)

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सरमा द्वारा दिए गए उस 48 घंटे के अल्टीमेटम के ठीक बाद हुई है, जिसमें उन्होंने खेड़ा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी।

Pawan Khera News Today-पवन खेड़ा का वो आरोप जिसने मचाया सियासी हड़कंप

पूरे विवाद की जड़ पवन खेड़ा की वह प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। खेड़ा ने दावा किया कि असम के सीएम की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। (Himanta Biswa Sarma Wife Passport Controversy)

खेड़ा ने प्रेस के सामने कहा कि, उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे पुख्ता दस्तावेज मिले हैं, जो यह साबित करते हैं कि, सीएम का परिवार अवैध तरीके से विदेशी नागरिकता या पासपोर्ट के साथ जुड़ा हुआ है। खेड़ा ने इसे “स्वतंत्र भारत की राजनीति का सबसे बड़ा खुलासा” करार देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

सीएम हिमंता का पलटवार: ये मनगढ़ंत झूठ है…

पवन खेड़ा के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह से ‘दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया। सरमा ने कहा कि, उनकी पत्नी और उनके खिलाफ बोले गए ये शब्द न केवल झूठ हैं, बल्कि असम की जनता को गुमराह करने की एक गहरी साजिश हैं।

सोमवार को ही सीएम ने साफ कर दिया था कि, वे पवन खेड़ा को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, अगले 48 घंटों के भीतर वे खेड़ा के खिलाफ दीवानी और आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करेंगे। अब 48 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस की दस्तक ने साफ कर दिया है कि मामला काफी गंभीर हो चुका है। (Assam Police at Pawan Khera Home)

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp