Weather Update नई दिल्ली । अप्रैल के महीने में जब सूरज की तपिश बढ़नी चाहिए थी, तब कुदरत के बदले मिजाज ने देशभर में खलबली मचा दी है। एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम का तांडव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 9 राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अगले 48 से 72 घंटे देश के बड़े हिस्से के लिए भारी पड़ने वाले हैं। (कल का मौसम कैसा रहेगा, IMD Rain Forecast 2026, Delhi NCR Weather News)
दिल्ली-NCR: अभी तो बस शुरुआत है, असली ‘पिक्चर’ बाकी है…
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में रहने वालों के लिए राहत और आफत दोनों साथ आ रहे हैं। सोमवार 6 अप्रैल को आसमान कुछ हद तक साफ रह सकता है, लेकिन यह केवल ‘तूफान से पहले की शांति’ है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली का मौसम पूरी तरह पलट जाएगा। तेज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगर आप इन दिनों बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो रेनकोट और छाता साथ रखना न भूलें। (Weather Update Today)
यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों के लिए यह मौसम किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ से लेकर झांसी और सहारनपुर तक बादलों ने डेरा डाल लिया है। कानपुर, मुजफ्फरनगर और हमीरपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। (Rain Alert in UP Bihar)
बिहार: राजधानी पटना सहित गया, रोहतास और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। यहां आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है, इसलिए खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की आशंका
मरुधरा में मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है। 6 अप्रैल से सक्रिय होने वाला नया सिस्टम जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में तबाही मचा सकता है।
7 अप्रैल का खतरा: इस दिन आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
ओलावृष्टि: जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश के साथ बड़े ओले गिरने की संभावना है, जो खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पहाड़ों पर ‘ऑरेंज अलर्ट’: भूस्खलन का खतरा
अगर आप हिमाचल या उत्तराखंड घूमने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए।