HKRNL Recruitment 2026 चंडीगढ़ । हरियाणा के उन युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है, जो सरकारी निगमों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) ने विभिन्न श्रेणियों के 180 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि, इसमें सिक्योरिटी गार्ड से लेकर सुपरवाइजर तक के पद शामिल हैं और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ( HKRNL Recruitment 2026, Haryana Kaushal Rozgar Nigam Jobs, HKRN Vacancy 2026, हरियाणा सरकारी नौकरी, Security Guard Jobs Haryana)
इन पदों पर होगी भर्ती और इतनी मिलेगी सैलरी
निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अलग-अलग पदों के लिए वेतन और योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है।
सिक्योरिटी गार्ड (50 पद): वेतन 21,000 रुपये प्रति माह। (ड्यूटी पंजाब के मोहाली और हरियाणा में कहीं भी लग सकती है)।
सिक्योरिटी सुपरवाइजर (30 पद): वेतन 30,000 रुपये प्रति माह।
वेयर हाउस सुपरवाइजर (20 पद): वेतन 21,000 रुपये प्रति माह।
हाउस कीपिंग (30 पद): वेतन 15,500 रुपये प्रति माह।