Rewari News रेवाड़ी (हरियाणा) । अगर आप भी बिजली के भारी-भरकम बिल, खराब मीटर या नए कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने रेवाड़ी के उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल महीने का “महा-सुनवाई” शेड्यूल जारी कर दिया है। (DHBVN Rewari News, बिजली बिल शिकायत रेवाड़ी, XEN Office Rewari schedule, Haryana Electricity Board news, रेवाड़ी बिजली समस्या समाधान)
इन 4 तारीखों को डायरी में नोट कर लें
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेश पर, झज्जर रोड स्थित XEN कार्यालय में ‘डिवीजनल कंज्यूमर ग्रीवांस रिड्रेसल फोरम’ की बैठकें होंगी। उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर इन तारीखों पर पहुंच सकते हैं।
- 7 अप्रैल 2026
- 15 अप्रैल 2026
- 21 अप्रैल 2026
- 28 अप्रैल 2026
समय का रखें खास ध्यान: इन सभी तारीखों पर बिजली विभाग के बड़े अधिकारी दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक ऑफिस में मौजूद रहेंगे।
मौके पर ही होगा दूध का दूध और पानी का पानी
इस बैठक की सबसे बड़ी बात यह है कि कार्यकारी अभियंता (XEN) ने धारूहेड़ा के SDO समेत सभी संबंधित उप-मंडलों के अधिकारियों को मौके पर हाजिर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। यानी अब फाइलें दबी नहीं रहेंगी, बल्कि अधिकारियों को जवाब देना होगा।