RTE Ujjwal Portal Haryana रेवाड़ी | जिले में आरटीई की दाखिला प्रक्रिया अब एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। (rte haryana admission 2026) जिले के करीब 310 मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में से 278 स्कूलों ने तो पोर्टल पर अपनी उपलब्ध सीटों का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है, लेकिन बचे लगभग 32 स्कूलों ने अब तक नहीं किया है। सीटें दर्शाने वाले स्कूलों की मान्यता जांच कर डीईईओ ने रिपोर्ट भी भेज दी है।
दरअसल, पिछले वर्ष भी इसी तरह की लापरवाही बरतने वाले 55 से अधिक स्कूलों पर गाज गिरी थी। विभाग ने न केवल उनका पोर्टल बंद किया था, बल्कि उन पर 10 हजार से लेकर 70 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना भी लगाया था। इसके बावजूद पिछली कार्रवाई का कोई खास असर नहीं दिख रहा। शिक्षा मंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि, जो स्कूल दाखिले से इनकार करेंगे या जानकारी छुपाएंगे, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। (rte haryana online form 2026)
स्कूलों का अल्टीमेटम, मगर रणनीति नहीं बनी
आरटीई बकाया राशि को लेकर निजी स्कूल संचालकों और सरकार के बीच खींचतान जारी है। संचालकों ने सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन 4 अप्रैल बीत जाने के बाद भी न तो सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब आया है और न ही स्कूल संचालकों की कोई अगली रणनीति बन पाई है। बता दें, स्कूल संचालकों के 134 ए और आरटीए के 300 करोड़ से ज्यादा पैसे बकाया हैं।
शेड्यूल: 9 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अभिभावकों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक ”उज्ज्वल पोर्टल” पर अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी (ड्रा) के जरिए बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। चयनित बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। वेटिंग लिस्ट के बच्चों के लिए 1 मई से 5 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। (ujjwal portal haryana registration last date)