Babu Rao Mohar Singh / Rewari News Today रेवाड़ी/गुरुग्राम | अहीरवाल के प्रथम विधायक और अहीर एजुकेशन बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष बाबू राव मोहर सिंह के प्रेरणादायी जीवन को अब ‘गौरव गाथा’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर बाबू राव मोहर सिंह के जीवन पर आधारित “गौरव गाथा गीत” का भव्य लोकार्पण किया। गौरव गाथा के रचयिता रेवाड़ी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं साहित्यकार धर्मबीर बल्ड़ोदिया हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई व्यक्ति और शिक्षाविद मौजूद रहे। (Babu Rao Mohar Singh)
शिक्षा और राजनीति के संगम थे बाबू मोहर सिंह
लोकार्पण समारोह के दौरान मंत्री के प्रवक्ता हरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि, इस गौरव गाथा गीत में बाबू मोहर सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व को पिरोया गया है। इसमें उनके जन्म से लेकर, वकालत के दिनों के संघर्ष, उनके प्रखर राजनीतिक सफर और विशेष रूप से अहीर कॉलेज, रेवाड़ी की स्थापना व विकास में उनके अतुलनीय योगदान का विस्तार से वर्णन किया गया है। (Dharambir Baldodia Gaurav Gatha)
बाबू राव मोहर सिंह न केवल अहीरवाल के पहले विधायक थे, बल्कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उस समय अलख जगाई जब संसाधन बेहद सीमित थे। अहीर एजुकेशन बोर्ड के माध्यम से उन्होंने दक्षिण हरियाणा में शिक्षा की जो नींव रखी, उसका लाभ आज भी हजारों विद्यार्थी उठा रहे हैं। (Rao Narbir Singh News)
साहित्यकार धर्मबीर बल्ड़ोदिया को मिली सराहना
मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस कृति के लिए लेखक धर्मबीर बल्ड़ोदिया को बधाई देते हुए कहा कि, महापुरुषों की जीवनी और उनके संघर्षों को गीतों व साहित्य के माध्यम से सहेजना आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है। उन्होंने बल्ड़ोदिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बाबू मोहर सिंह का जीवन सादगी और सेवा का प्रतीक था। (Ahir College Rewari Founder)