पश्चिम एशिया में गहराता संकट, पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग को लगाया फोन, दी ये बड़ी चेतावनी!

West Asia Crisis 2026: नई दिल्ली | दुनिया के एक बड़े हिस्से में इस वक्त बारूद की गंध है और अशांति का माहौल है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर शांति दूत की भूमिका निभाते हुए जॉर्डन के शाह, महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर लंबी बातचीत की है। यह बातचीत सिर्फ ईद की मुबारकबाद देने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे छिपे थे कूटनीति के वो गहरे अर्थ, जो आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) की तस्वीर बदल सकते हैं।

PM Modi Jordan Call- ईद की बधाई और युद्ध की चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने किंग अब्दुल्ला को भाई कहकर संबोधित किया और उन्हें आने वाले ईद के त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। लेकिन शुभकामनाओं के तुरंत बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत का रुख गंभीर हो गया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि पश्चिम एशिया में हालात जिस तरह बदल रहे हैं, वे पूरी दुनिया की शांति के लिए खतरा हैं। पीएम मोदी ने साफ कहा कि, अब वक्त गोलियों का नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति का है। (Modi King Abdullah Dialogue)

ऊर्जा ठिकानों पर हमले: भारत की कड़ी चेतावनी

इस पूरी बातचीत में सबसे अहम मुद्दा रहा एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर (Energy Infrastructure) पर हो रहे हमले। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से तेल और ऊर्जा के ठिकानों को निशाना बनाया गया है, पीएम मोदी ने उसकी कड़े शब्दों में निंदा की। पीएम मोदी का स्टैंड सीधा है, अगर ऊर्जा ठिकानों पर हमले नहीं रुके, तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। दुनिया भर में तेल और सामान की सप्लाई चेन (Supply Chain) प्रभावित होगी, जिससे महंगाई का संकट खड़ा हो जाएगा। भारत और जॉर्डन दोनों ही इस बात के पक्षधर हैं कि, समुद्र या जमीन के रास्ते होने वाले व्यापार में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। Indian Citizens Safety West Asia

फंसे हुए भारतीयों के लिए मददगार बना जॉर्डन

भारतीयों के लिए एक और सुकून देने वाली खबर इस बातचीत से निकलकर आई। युद्ध जैसे हालात के बीच पश्चिम एशिया में कई भारतीय फंसे हुए थे। पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग का दिल से शुक्रिया अदा किया कि, उन्होंने उन भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी में बहुत बड़ी मदद की है। यह दिखाता है कि, भारत और जॉर्डन के रिश्ते सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी कितने मजबूत हैं। हालांकि, इस दौरान पीएम ने उनका गहराई से आभार व्यक्त किया। Indian Citizens Safety West Asia

PM मोदी का X ट्विटर पर संदेश

बातचीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि, शांति की बहाली के लिए भारत हर संभव प्रयास करने को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp