ईरान के ‘डेथ जोन’ से जिंदा लौटा अमेरिकी योद्धा: 36 घंटे, 1 पिस्तौल और CIA का वो ‘झूठ’ जिसने हिला दी दुनिया!

US Pilot Rescue Iran न्यूज वॉइस स्पेशल एनालिसिस (नई दिल्ली) । ईरान की दुर्गम पहाड़ियां, चारों तरफ दुश्मन की IRGC (रिवोल्यूशनरी गार्ड) का पहरा, सिर पर मंडराते ड्रोन और जेब में सिर्फ एक पिस्तौल। यह किसी हॉलीवुड फिल्म की पटकथा नहीं, बल्कि पिछले 36 घंटों में ईरान के आसमान और जमीन पर घटा वो सच है, जिसने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का रुख बदल दिया है। अमेरिका के F-15 ई स्ट्राइक ईगल के मार गिराए जाने के बाद जिस तरह से उसके ‘एयरमैन’ को मौत के मुंह से खींचकर निकाला गया, वह सैन्य इतिहास का सबसे दुस्साहसी अध्याय बन गया है। आइए, इस पूरे ऑपरेशन की उन परतों को खोलते हैं, जो केवल खबरों में नहीं, बल्कि रणनीतियों के बीच छिपी हैं। (US Pilot Rescue Iran, F-15 Strike Eagle Iran, Donald Trump, CIA Masterplan, IRGC, MQ-9 Reaper, War Update 2026) 

SERE ट्रेनिंग: जब डिग्री नहीं, ‘जिंदा रहने का जज्बा’ काम आया

ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत की पहाड़ियां अपने खतरनाक रास्तों के लिए जानी जाती हैं। जब शुक्रवार को अमेरिकी फाइटर जेट गिरा, तो मुख्य पायलट को तुरंत निकाल लिया गया, लेकिन असली चुनौती थी वह ‘वेपन सिस्टम ऑफिसर’ जो घायल था। यहां काम आई अमेरिकी सेना की SERE (Survival, Evasion, Resistance, and Escape) ट्रेनिंग।

एक घायल अफसर ने 36 घंटे तक न केवल अपना दर्द सहा, बल्कि खुद को इस तरह छिपाए रखा कि, आधुनिक उपकरणों से लैस ईरानी फौज उसके पास से गुजर गई लेकिन उसे देख नहीं पाई। यह उसकी ट्रेनिंग और मानसिक मजबूती का ही परिणाम था कि, वह ‘इमरजेंसी बीकन’ के जरिए चुपचाप अपना सिग्नल पेंटागन तक पहुंचाता रहा।

CIA का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अफवाह जो हथियार बन गई

इस ऑपरेशन का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब CIA ने ‘साइकोलॉजिकल वारफेयर’ यानी मनोवैज्ञानिक युद्ध का सहारा लिया। जब ईरानी सेना पूरे जोश में एयरमैन को ढूंढ रही थी, तब CIA ने ईरान के भीतर यह अफवाह फैला दी कि अमेरिका अपने सैनिक को निकाल चुका है।

इस एक ‘झूठ’ ने ईरान की सर्च टीमों को भ्रमित कर दिया। जब दुश्मन का ध्यान भटक गया, तब CIA ने सटीक सैटेलाइट लोकेशन व्हाइट हाउस को दी। यह दुनिया को संदेश है कि, युद्ध केवल गोलियों से नहीं, बल्कि दिमाग से भी जीता जाता है।

‘MQ-9 रीपर’ और ‘डोजन्स ऑफ जेट्स’: ताकत का प्रदर्शन

शनिवार को जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, तो यह सिर्फ एक बचाव दल नहीं था। यह ईरान की संप्रभुता के भीतर अमेरिका का ‘शक्ति प्रदर्शन’ था। दर्जनों अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने आसमान को कवर किया, जबकि MQ-9 रीपर ड्रोन्स ने उन ईरानी टुकड़ियों पर सीधा हमला किया जो एयरमैन के करीब पहुंच रही थीं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे ‘इतिहास का सबसे साहसिक ऑपरेशन’ कहकर यह साफ कर दिया कि, अमेरिका अपने एक भी सैनिक को दुश्मन के इलाके में लावारिस नहीं छोड़ता।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp