Ujjwal Portal Haryana 2026 चंडीगढ़ । हरियाणा के शिक्षा विभाग से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। तकनीकी खराबियों और सर्वर क्रैश होने के कारण पिछले 48 घंटों से बंद पड़ा Ujjwal Portal Haryana अब पूरी तरह से सुचारू रूप से काम करने लगा है। (Ujjwal Portal Haryana 2026) शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों की 25% आरक्षित सीटों पर अपने बच्चों का दाखिला कराने की राह देख रहे हजारों अभिभावकों के लिए अब Ujjwal Portal Haryana Registration की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। (शिक्षा का अधिकार नियम)
अगर आप भी RTE Admission Haryana के जरिए अपने बच्चे को शहर के नामी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलवाना चाहते हैं, तो यह विस्तृत लेख आपके लिए एक ‘कम्प्लीट गाइड’ साबित होगा। यहां हम आपको Ujjwal Portal Haryana Apply Online करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, जरूरी दस्तावेज और उन सावधानियों के बारे में बताएंगे जो आपका फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाएंगी। (उज्जवल पोर्टल)
Ujjwal Portal Haryana 2026: दो दिन के संकट के बाद राहत
बता दें कि, 9 अप्रैल की सुबह जब RTE Ujjwal Portal पहली बार खुला था, तो उम्मीद थी कि हजारों आवेदन पहले ही दिन जमा हो जाएंगे। लेकिन भारी ट्रैफिक और तकनीकी खामियों के चलते Ujjwal Portal का सर्वर पूरी तरह ठप हो गया। दिनभर पोर्टल पर ‘Internal Error 500’ का मैसेज आता रहा, जिससे एक भी आवेदन जमा नहीं हो सका। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और बावल जैसे क्षेत्रों में तो अभिभावक अपनी दिहाड़ी और मजदूरी छोड़कर साइबर कैफे के बाहर कतारों में खड़े रहे, लेकिन शाम तक उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।
अब ताजा अपडेट यह है कि, निदेशालय स्तर पर तकनीकी टीम ने इस समस्या को सुलझा लिया है। Ujjwal Portal Haryana 2026 के तहत अब ऑनलाइन आवेदन बिजली की रफ्तार से स्वीकार किए जा रहे हैं। चूंकि Ujjwal Portal Haryana 2026 Last Date 16 अप्रैल निर्धारित की गई है, इसलिए अब अभिभावकों के पास समय बहुत कम बचा है।

Ujjwal Portal Haryana Registration: आवेदन की पूरी प्रक्रिया
अभिभावकों की सुविधा के लिए हमने Ujjwal Portal Haryana Registration की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में नीचे समझाया है।
1. आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें
सबसे पहले आपको RTE Ujjwal Portal की आधिकारिक वेबसाइट http://117.239.183.208/rte_admission/Login.aspx पर जाना होगा। यहाँ होमपेज पर आपको नए रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा।
2. फैमिली आईडी (PPP) का महत्व
हरियाणा में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए ‘परिवार पहचान पत्र’ (Family ID) सबसे जरूरी है। Ujjwala Portal Haryana Registration करते समय जैसे ही आप अपनी पीपीपी आईडी डालेंगे, आपके परिवार के सभी सदस्यों का विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा। जिस बच्चे का एडमिशन कराना है, उसका चयन सावधानी से करें।
3. ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन
बच्चे का नाम चुनते ही आपके फैमिली आईडी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद ही आपका RTE Haryana Online Form खुलेगा। ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर चालू स्थिति में होना चाहिए।
4. स्कूलों का चयन और दूरी का गणित
Ujjwal Portal Haryana Apply Online करते समय आप अपनी पसंद के अधिकतम 5 स्कूलों का चयन कर सकते हैं। नियम के अनुसार, आपके घर से 0-1 किलोमीटर की दूरी वाले स्कूलों को पहली प्राथमिकता (Priority) दी जाती है। इसके बाद ही दूर वाले स्कूलों का नंबर आता है। इसलिए स्कूल चुनते समय दूरी का विशेष ध्यान रखें।
RTE Admission Haryana: पात्रता और जरूरी शर्तें
Ujjwal Portal Haryana 2026 के तहत केवल वही बच्चे पात्र माने जाएंगे जो विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं।
वार्षिक आय: परिवार की कुल वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। यह आय आपकी फैमिली आईडी (PPP) में वेरीफाइड होनी अनिवार्य है।