RTE Haryana Admission Form रेवाड़ी | अगर आप अपने बच्चे का दाखिला शिक्षा के अधिकार (RTE Admission 2026-27) के तहत किसी बड़े प्राइवेट स्कूल में कराने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी भी है और जरूरी जानकारी भी। कल यानी 31 मार्च से हरियाणा के उज्ज्वल पोर्टल पर आवेदन तो शुरू हो जाएंगे, लेकिन शिक्षा जगत में एक ऐसा अदृश्य युद्ध छिड़ गया है, जिसका सीधा असर आपके बच्चे के भविष्य पर पड़ सकता है। (Ujjwal Portal Haryana Registration) (RTE Haryana Lottery Result 2026 Date)
पोर्टल खुलेगा, मगर स्कूलों ने दी धमकी
प्रदेशभर के कई स्कूलों ने पोर्टल पर अपनी सीटें तो दर्शा दी हैं, लेकिन इसके पीछे की कहानी बेहद डरावनी है। स्कूल संचालकों ने सरकार को 31 मार्च तक का ‘अल्टीमेटम’ दिया हुआ है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राज्य प्रधान रामपाल यादव का दावा है कि, यदि सरकार ने आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों का पुराना बकाया पैसा जारी नहीं किया, तो वे नए बच्चों को स्कूल की दहलीज पार नहीं करने देंगे। अब बड़ा सवाल है कि, आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर और लॉटरी जीतकर भी अपने बच्चे का एडमिशन करा पाएंगे? या फिर आपको ‘नो एंट्री’ का बोर्ड मिलेगा? (RTE Haryana Admission 2026-27)
डीईईओ की रिपोर्ट तैयार, पर निदेशालय में फंसा पेंच
प्रदेशभर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जिले के स्कूलों की मान्यता और सीटों की सघन जांच पूरी कर ली है। डीईईओ कार्यालय ने अपनी फाइनल रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। विभाग का कहना है कि उन्होंने अपना काम कर दिया है, लेकिन असल ‘जंग’ तो बजट और स्कूलों की जिद के बीच फंसी है। लेकिन 31 मार्च को देखा जाएगा, क्या स्कूल कोई रणनीति बनाते हैं या फिर नहीं। (RTE Haryana Admission Last Date 2026)

क्या होगा अगर स्कूल अड़ गए?
अभिभावकों के बीच इस बात को लेकर भारी जिज्ञासा और डर है कि, क्या यह पूरी प्रक्रिया महज एक ‘कागजी खानापूर्ति’ बनकर रह जाएगी? प्राइवेट स्कूलों का संगठन अपनी रणनीति बनाने में जुटा है। सूत्रों की मानें तो अगर आज रात तक बकाया राशि पर फैसला नहीं हुआ, तो स्कूल संचालक सामूहिक बहिष्कार जैसा बड़ा कदम उठा सकते हैं। दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि “नियम तोड़े तो स्कूलों की मान्यता छीन ली जाएगी।” अब देखना यह है कि इस लड़ाई में जीत किसकी होती है और गरीब बच्चे का भविष्य कहां जाता है। (Income Certificate for RTE Haryana)
महत्वपूर्ण तारीखें: नजर चूकी तो मौका गया
तनाव के बीच भी आपको इन तारीखों को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि प्रक्रिया तो शुरू हो चुकी है।