Rewari News Today- रेवाड़ी में VIP टशन पड़ा भारी: सायरन बजाती फॉर्च्यूनर और नीली बत्ती वाली स्कॉर्पियो का पुलिस ने काटा 25 हजार का चालान

Rewari News Today रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले की सड़कों पर VIP कल्चर का प्रदर्शन करना दो रसूखदारों को बेहद महंगा पड़ गया। (Rewari News) ट्रैफिक पुलिस ने शहर के व्यस्त इलाकों में सायरन और लाल-नीली बत्ती लगाकर धौंस जमा रहे दो वाहन चालकों को न केवल बीच सड़क पर रोका, बल्कि उनके भारी-भरकम चालान काटकर हाथ में थमा दिए। इनमें से एक फॉर्च्यूनर कार का तो अकेले 25,500 रुपये का चालान काटा गया है। शहर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बलवंत सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के बाद से फर्जी तरीके से हूटर और बत्ती लगाकर घूमने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है। (Rewari News In Hindi)

फॉर्च्यूनर का सायरन सुनकर दौड़ी पुलिस, 25,500 का झटका

मामला शहर के व्यस्त सरकुलर रोड का है, जहां एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार कान फाड़ देने वाले सायरन बजाते हुए निकल रही थी। सायरन की आवाज सुनकर आसपास के वाहन चालक इसे किसी उच्च अधिकारी या इमरजेंसी वाहन का काफिला समझकर रास्ता देने लगे। लेकिन जब गश्त पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की टीम को शक हुआ, तो उन्होंने घेराबंदी कर कार को रुकवा लिया। पूछताछ में चालक की पहचान मसानी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। जब मनीष से सायरन बजाने की अनुमति मांगी गई, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने मौके पर ही 25,500 रुपये का भारी चालान काट दिया।

स्कॉर्पियो में मिली लाल-नीली बत्ती, टशन रह गया अधूरा

अभी पुलिस फॉर्च्यूनर पर कार्रवाई कर ही रही थी कि, सूचना मिली कि रेलवे रोड की तरफ एक स्कॉर्पियो गाड़ी अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रही है। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर गाड़ी को इंटरसेप्ट किया। जांच के दौरान गाड़ी के भीतर प्रतिबंधित लाल-नीली बत्ती और संबंधित उपकरण बरामद हुए।

स्कॉर्पियो चालक की पहचान यादव नगर निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से बत्ती को उतरवाया और नियमानुसार चालान की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस का कहना है कि निजी वाहनों पर इस तरह की बत्तियों का इस्तेमाल करना पूरी तरह गैर-कानूनी है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp