रजिस्ट्री सस्ती करो सरकार! महिलाओं के लिए 3% और आम जनता के लिए 5% स्टाम्प ड्यूटी की उठी मांग

Rewari News Today रेवाड़ी। अपना खुद का घर बनाने का सपना देख रहे आम आदमी के लिए आने वाला अप्रैल महीना अब भारी पड़ सकता है। एक तरफ तो जहां 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट बढ़ने की चर्चाएं तेज हैं, वहीं दूसरी तरफ रजिस्ट्री पर लगने वाली भारी-भरकम स्टाम्प ड्यूटी ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। इसी अहम मुद्दे को लेकर दी रेवाड़ी प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर जनता के हक में आवाज उठाई है। (Rewari News) (Rewari Property News)

महिलाओं और मिडिल क्लास को मिले राहत 

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकिशन यादव ने सरकार से दो-टूक मांग की है कि, रजिस्ट्री पर लगने वाले टैक्स को तुरंत कम किया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि…

  • महिलाओं के नाम रजिस्ट्री: वर्तमान में जो स्टाम्प ड्यूटी 5% है, उसे घटाकर 3% किया जाए ताकि घरों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
  • आम आदमी का बोझ: सामान्य रजिस्ट्री पर लगने वाले 7% चार्ज को घटाकर 5% पर लाया जाए।
  • जॉइंट ऑनर्शिप: इसे भी 6% से कम कर 4% करने की मांग की गई है, ताकि परिवार मिलकर संपत्ति खरीद सकें।

छुट्टियों और बैंक क्लोजिंग ने फंसाया पेंच (Letest News Rewari) 

आम आदमी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि, मार्च का आधा महीना तो सरकारी छुट्टियों और बैंक क्लोजिंग में निकल गया। एसोसिएशन के अनुसार, हजारों लोग ऐसे हैं जिन्होंने पुराने रेट पर सौदे कर रखे हैं, लेकिन बैंकों से लोन न मिलने और तहसीलों में काम ठप होने के कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। अगर 1 अप्रैल से रेट बढ़ गए, तो एक आम परिवार पर रातों-रात लाखों का अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा। सरकार को चाहिए कि पुराने रेट पर रजिस्ट्री करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दे।

बिना बताए न थपें नए रेट (Rewari Update)

एसोसिएशन ने मांग की है कि, प्रस्तावित कलेक्टर रेट की सूची को लागू करने से पहले कम से कम 15 दिन जनता के सामने रखा जाए, ताकि लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें। साथ ही, बिल्डर फ्लोर पर लगाए गए अतिरिक्त 1% टैक्स को भी हटाने की मांग की गई है, जो सीधे तौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब काट रहा है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp