Rewari News Today रेवाड़ी । करीब 11 लाख की आबादी का सही आंकड़ा जुटाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से मैदान में उतरने को तैयार है। आदेशों के बाद अब पूरे जिले में 2100 प्रगणक और 350 पर्यवेक्षकों की पक्की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस बार की जनगणना में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि, सारा काम पेपरलेस होगा। यानी न कोई रजिस्टर होगा और न ही फाइलों का ढेर, हर कर्मचारी के हाथ में मोबाइल होगा और वह ऐप के जरिए सीधे डेटा फीड करेगा। (Rewari News Today) (Census 2026 Mobile App)
प्रशासन ने फील्ड स्टाफ को तैयार करने के लिए 6 अप्रैल से 22 अप्रैल तक ट्रेनिंग का शेड्यूल तय किया है। इसमें 32 फील्ड ट्रेनर्स इन 2450 कर्मचारियों को मोबाइल ऐप चलाने और डेटा फीड करने का तरीका समझाएंगे। ट्रेनिंग में यह भी बताया जाएगा कि, अगर कहीं इंटरनेट की दिक्कत आती है, तो ऑफलाइन मोड में काम कैसे करना है। 1 मई से शुरू होने वाले मुख्य काम से पहले हर कर्मचारी को इस नई तकनीक में माहिर बनाने का लक्ष्य है। (How to register for Digital Census)
नागरिकों के पास होगा खुद डेटा भरने का विकल्प
16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनगणना पोर्टल पर जाकर नागरिक खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जैसे ही आप अपनी जानकारी और अपनी लोकेशन भरेंगे, आपके मोबाइल पर एक यूनिक आईडी या रेफरेंस नंबर आ जाएगा। जब जनगणना कर्मचारी आपके घर पहुंचेगा, तो आपको दोबारा लंबे सवालों के जवाब नहीं देने होंगे। बस वह यूनिक नंबर दिखाते ही कर्मचारी उसे अपने ऐप में डालेगा और आपका सारा डेटा अपने आप स्क्रीन पर आ जाएगा। इससे समय की बहुत बचत होगी। (Rewari Letest Update)
घर-घर जाकर पूछे जाएंगे ये 33 सवाल (Rewari Update)
हाउस लिस्टिंग के दौरान आपसे कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें घर की छत और फर्श किस चीज से बने हैं, पीने के पानी का जरिया क्या है, बिजली, शौचालय और रसोई गैस की सुविधा है या नहीं, जैसे सवाल शामिल हैं। इसके अलावा आपके पास मौजूद टीवी, रेडियो, लैपटॉप, मोबाइल और गाड़ियों (साइकिल से लेकर कार तक) की जानकारी भी मांगी जाएगी। परिवार के मुखिया का नाम और जाति की जानकारी भी सर्वे का हिस्सा होगी।