Rewari News Today रेवाड़ी । जिले में जनगणना को जीरो एरर (Zero Error) बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनगणना नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार (HCS) की अगुवाई में रेवाड़ी के ट्रेनिंग सेंटर्स पर इन दिनों भारी गहमागहमी है। डाइट रेवाड़ी (DIET) में म्युनिसिपल कमेटी के एन्यूमरेटर्स और सुपरवाइजर्स को ‘डिजिटल जनगणना’ के गुर सिखाए जा रहे हैं। (Rewari News Today, Census Training Rewari, DIET Rewari, Digital Census 2026, HCS Jitender Kumar)
22 अप्रैल तक चलेगी ट्रेनिंग की पाठशाला
डाइट रेवाड़ी में ट्रेनिंग का यह दौर 22 अप्रैल तक चलेगा। यहां तीन अलग-अलग बैचों में एन्यूमरेटर्स को तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग की सबसे खास बात यह है कि, इस बार सारा खेल मोबाइल और डेटा का है। मास्टर ट्रेनर्स यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि, फील्ड में जाने वाला एक-एक कर्मचारी ऐप चलाने और डिजिटल डेटा रिपोर्टिंग में माहिर हो जाए।
इन दिग्गजों के हाथ में है ट्रेनिंग की कमान
प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी टीम तैनात की गई है। ट्रेनिंग सेंटर्स पर मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, निधि यादव, हरिश्चंद्र, दीपक कुमार, मुकेश यादव और निखिल लगातार क्लास ले रहे हैं। ये ट्रेनर्स कर्मचारियों को बता रहे हैं कि, कैसे एक छोटी सी डिजिटल गलती पूरे डेटा को खराब कर सकती है, इसलिए रिपोर्टिंग में सटीकता सबसे जरूरी है।
कागज-पेंसिल का जमाना गया, अब ऐप पर होगा काम
डाइट रेवाड़ी के नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने ट्रेनिंग के दौरान स्पष्ट किया कि, इस बार की जनगणना ऐतिहासिक होगी क्योंकि यह पूरी तरह डिजिटल है। उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों को बताया कि,