Rewari News रेवाड़ी । (Rewari news updates) के ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं! नशा मुक्त रेवाड़ी मुहिम के तहत पुलिस ने वह कर दिखाया है, जिससे अपराधियों के पसीने छूट गए हैं। खुद साउथ रेंज आईजी नाजनीन भसीन मैदान में उतरीं और अपनी आंखों के सामने करोड़ों की चोट पहुंचाते हुए नशीले पदार्थों का खात्मा करवाया। (Rewari News Today)
भट्टी में खाक हुआ तस्करों का सपना
आज रेवाड़ी (Rewari police action) की सड़कों से पकड़े गए उस जहर का अंत हो गया, जो युवाओं की रगों में घोला जाना था। कुल 39 मुकदमों से जुड़ा 17.860 किलोग्राम नशीला पदार्थ, जिसमें गांजा और डोडा पोस्त शामिल था, गुरुग्राम के एक बड़े बॉयलर में जलकर राख हो गया। आईजी साहिबा ने खुद कांटे पर वजन चेक किया ताकि हेर-फेर की कोई गुंजाइश न रहे।
पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
हरियाणा पुलिस के मुखिया से हरी झंडी मिलते ही रेवाड़ी (Rewari crime coverage) जिला पुलिस ने कप्तान हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आईजी नाजनीन भसीन ने साफ शब्दों में कहा कि नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ना ही पुलिस का असली मकसद है।