Rewari News रेवाड़ी न्यूज । शहर के निवासियों के लिए कल का दिन काफी भारी रहने वाला है। बिजली विभाग ने शनिवार, 4 अप्रैल को शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली कटौती का ऐलान किया है। यह कदम बिजली के बुनियादी ढांचे में सुधार और आरडीएसएस योजना के तहत उठाया गया है। (rewari news today) के मुताबिक, सुबह 9 बजे से ही फीडर बंद कर दिए जाएंगे।
एसडीओ मनीष सनवाल और जेई सतीश कुमार ने साझा की है कि, मीट मार्केट से झज्जर चौक तक की पुरानी और जर्जर लाइनें बदली जा रही हैं। इस मरम्मत कार्य की वजह से (rewari light cut today) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान 11 केवी सिटी-2 फीडर से जुड़ी सभी लाइनें बंद रहेंगी।
प्रभावित होने वाले इलाकों में सरकुलर रोड, पंजाबी मार्केट, चौधरी वाड़ा और संघी का बास प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग अक्सर पूछते हैं कि (rewari mein light kab aayegi), तो उन्हें बता दें कि काम पूरा होने के बाद शाम 5 बजे तक ही सप्लाई शुरू हो पाएगी।
तेजपुरा मोहल्ला, सैयद सराय, गोल चक्कर, मेहरवाड़ा और केवल बाजार जैसे रिहायशी इलाकों में भी कल काम बंद रहेगा। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं और सोच रहे हैं कि (rewari me light kab aayegi today), तो अपने मोबाइल और इनवर्टर आज रात ही चार्ज कर लें क्योंकि कटौती लंबे समय की है।
व्यापारिक केंद्र जैसे काठ मंडी, गोकल गेट, घंटेश्वर मंदिर और नई आबादी में भी (rewari electricity cut) का व्यापक असर देखने को मिलेगा। पटौदी रोड, नई बस्ती, गौतम नगर और सराय बल भद्र में भी बिजली के बिना लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।