Rewari News रेवाड़ी । हरियाणा के पर्यावरण और जल संरक्षण के इतिहास में आज का दिन एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। मसानी बैराज के अस्तित्व को बचाने, बढ़ते प्रदूषण को रोकने और प्रदूषित जल के उपचार की मांग को लेकर गांव जीतपुरा की पावन धरा से एक विशाल हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया गया। यह अभियान केवल एक सरकारी मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू हुआ एक जन-सैलाब बन चुका है। (Masani Barrage Pollution, Masani Barrage News, Rewari News, Jaitpura Signature Campaign, rewari news today)
हजारों हाथों ने उठाई कलम, पर्यावरण के लिए एकजुट हुआ समाज
कार्यक्रम के दौरान भारी उत्साह देखने को मिला। गांव जीतपुरा के युवा साथी हनीश वशिष्ठ ने गांव में पधारे सभी व्यक्तियों और साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि जब तक मसानी बैराज को प्रदूषण मुक्त नहीं किया जाता, यह लड़ाई जारी रहेगी।

विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भरी हुंकार
इस अभियान को सफल बनाने के लिए हरियाणा के कई गांवों के दिग्गज नेता और सामाजिक कार्यकर्ता एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भटसाना से वैभव यादव, खालियावास से तरुण खोला, मसानी से सतपाल सरपंच, भजनी सरपंच, गांव डूंगरवास से नवल सिंह सरपंच, गांव निखरी से धर्मपाल मास्टर इनके अलावा अन्य गांवों के सैकड़ों साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
निस्वार्थ सेवा और राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठने का संकल्प
इस सभा की अध्यक्षता जीतपुरा के मास्टर विजय सिंह ने की। उन्होंने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए एक बहुत बड़ी घोषणा की। मास्टर विजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, यह अभियान किसी एक व्यक्ति या दल का नहीं है। हम बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के, तन-मन-धन से इस सेवा में जुटेंगे। हमारा एकमात्र लक्ष्य मसानी बैराज का संरक्षण है और इसके लिए हम गांव-गांव जाकर हर हाथ से हस्ताक्षर करवाएंगे और इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएंगे।
जीतपुरा के इन साथियों ने संभाली कमान
कार्यक्रम की सफलता में जीतपुरा गांव के निवासियों का विशेष योगदान रहा। सभा में अमित पंडित, तरुण, अंशुल, भूप सिंह, नरेश यादव, मनोज मसानी, सूरज, रजत सेठी, पवन, प्रताप, अजय डीपी, अजय प्रधान और अनिल जैसे कर्मठ साथियों ने व्यवस्था संभाली और अभियान को गति दी। आयोजन समिति के अनुसार, जो साथी आज हस्ताक्षर नहीं कर पाए हैं, उनके हस्ताक्षर आज शाम तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।