Rewari News धारूहेड़ा | अगर आपने अभी तक अपना पुराना बिजली का बिल जमा नहीं किया है, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। (Dharuhera News) दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने अब सख्त अवतार अपना लिया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि, 30 मार्च तक अगर बकाया पैसा जमा नहीं हुआ, तो घर या दुकान की बत्ती कभी भी गुल हो सकती है।
मार्च क्लोजिंग का हंटर: बिना बताए कटेगी बिजली
वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने को देखते हुए बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। धारूहेड़ा उपमंडल क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं पर बिल बकाया है, उनके खिलाफ अब किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
एसडीओ कृष्ण सैनी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, अब बिजली काटने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। यानी विभाग की टीम कभी भी आपके दरवाजे पर आकर कनेक्शन काट सकती है। (Bijli bill jama karne ki last date)
देरी की तो लगेगा भारी जुर्माना
सिर्फ बिजली कटना ही एकमात्र समस्या नहीं है। विभाग अब बकाया राशि पर नियमों के अनुसार विलंब शुल्क (Late Fee) भी जोड़ रहा है। इसका मतलब है कि जितनी देरी आप करेंगे, आपकी जेब पर उतना ही बड़ा बोझ बढ़ता जाएगा। भारी-भरकम जुर्माने से बचने का अब एक ही रास्ता है, तय समय पर भुगतान।
परेशानी से बचने के लिए क्या करें?
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि, वे अंतिम तारीख (30 मार्च) का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में भारी भीड़ या तकनीकी खराबी के कारण भुगतान में दिक्कत आ सकती है।