Rewari News रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले के अनुसूचित जाति के किसान भाइयों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर निकलकर सामने आ रही है। अगर आपने भी सरकारी योजना के तहत ट्रैक्टर लिया है और सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। सरकार अब आपके बैंक खाते में पैसे डालने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले आपको कल यानी 20 मार्च को एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। (Rewari News)
हरियाणा ट्रैक्टर सब्सिडी 2026- क्या है पूरी योजना और किसे मिलेगा फायदा?
दरअसल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा ‘SB-89’ स्कीम (वर्ष 2025-26) के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 50 प्रतिशत तक का भारी अनुदान (सब्सिडी) दिया जा रहा है । इस योजना के लिए विभाग ने 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके बाद, उपायुक्त (DC) की अध्यक्षता में 18 फरवरी 2026 को एक बैठक हुई, जिसमें ऑनलाइन लकी ड्रा के जरिए उन भाग्यशाली किसानों को चुना गया, जिन्हें यह सब्सिडी मिलनी थी। (Agri Haryana Portal Tractor Bill, SC किसान ट्रैक्टर सब्सिडी, रेवाड़ी ट्रैक्टर भौतिक सत्यापन, खेती-बाड़ी सब्सिडी समाचार 2026)
SB-89 स्कीम हरियाणा-रेवाड़ी के इन 12 किसानों की खुली किस्मत
सहायक कृषि अभियन्ता, रेवाड़ी, दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के पोर्टल पर बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि 17 मार्च रखी गई थी । इस समय सीमा के भीतर रेवाड़ी जिले के कुल 12 किसानों ने अपने नए ट्रैक्टरों के बिल पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। अब इन सभी किसानों को सब्सिडी का पैसा जारी करने से पहले उनके ट्रैक्टरों की जांच की जाएगी ।
कल यहां होगा ट्रैक्टरों का असली टेस्ट
अगर आप उन 12 किसानों में से एक हैं जिन्होंने बिल अपलोड कर दिए हैं, तो अपनी कमर कस लीजिए। आपके ट्रैक्टर का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कल यानी 20 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा ।