Rewari Mandi 7 April Closed: आज भूलकर भी न जाएं रेवाड़ी मंडी, प्रशासन ने अचानक जारी किए आदेश

Rewari Mandi 7 April Closed रेवाड़ी । अगर आप रेवाड़ी के किसान हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। Rewari Mandi 7 April Closed यानी आज 7 अप्रैल को नई अनाज मंडी में कोई भी खरीद नहीं होगी। मार्केट कमेटी ने यह फैसला मौसम के बिगड़ते मिजाज और मंडियों में भारी भीड़ को देखते हुए लिया है।

क्यों लगा खरीद पर ब्रेक? 

मार्केट कमेटी रेवाड़ी के सचिव के अनुसार, इसके पीछे दो बड़े कारण हैं।

खराब मौसम का अलर्ट: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मंडी में खुले में पड़ी हजारों क्विंटल सरसों और गेहूं को भीगने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उठान में देरी: उठान में लगातार देरी चल रही है, जिसके चलते मौसम खराब होने के कारण पहले उठान पर ध्यान दिया जा रहा है।

किसानों के लिए जरूरी जानकारी

गेट पास नहीं कटेंगे: कल सुबह से ही मंडी के गेट पास बंद रहेंगे, इसलिए घर से ट्रॉली लेकर न निकलें।

फसल की सुरक्षा: जिन किसानों की फसल कट चुकी है, वे उसे तिरपाल से ढक कर रखें।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp