सावधान! QR Code स्कैन करते ही साफ हो जाएगा बैंक खाता, पुलिस ने दी बड़ी चेतावनी

QR Code Scam Alert India रेवाड़ी । अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट या लेन-देन करते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने डिजिटल ठगी के एक ऐसे जाल का पर्दाफाश किया है, जिसमें आपकी एक छोटी सी क्लिक बैंक खाते को पूरी तरह खाली कर सकती है। (QR Code Scam Alert India) 

पैसे आते नहीं, जेब से कट जाते हैं… (Online Fraud से कैसे बचें) 

एसपी रेवाड़ी ने जनता को जागरूक करते हुए बताया कि, इन दिनों QR Code Scam के मामले तेजी से बढ़े हैं। ठग खुद को खरीदार या किसी कंपनी का एजेंट बताकर आपको कॉल करते हैं और कहते हैं कि मैं आपके खाते में पैसे भेज रहा हूं, बस आप इस कोड को स्कैन कर लीजिए। यहीं पर सबसे बड़ी चूक होती है।

एसपी की चेतावनी (पैसे मंगाने वाला QR Code स्कैम) 

एसपी ने कहा है कि, QR Code का इस्तेमाल सिर्फ पैसे भेजने (Pay) के लिए होता है, पैसे प्राप्त (Receive) करने के लिए कभी नहीं। इसलिए अपना क्यू आर कोड बिल्कुल न बताएं। क्योंकि, आप को पैसे प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड की जरूरत नहीं है।

ठगों की जालसाजी को ऐसे पहचानें (UPI PIN Fraud Prevention) 

लालच और जल्दबाजी: ठग आपको बातों में उलझाकर तुरंत कोड स्कैन करने का दबाव बनाएंगे।

गलत जानकारी: वो दावा करेंगे कि स्कैन करते ही पैसे आपके वॉलेट में दिखेंगे, जबकि स्कैन करते ही आपके खाते से पैसे कट जाएंगे।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp