Breaking News Today नई दिल्ली । दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा मुल्क मौजूद है, जिसकी पहचान न तो उसकी तरक्की से होती है और न ही उसकी तहजीब से। उसकी पहचान होती है, सिर्फ और सिर्फ उसकी फितरत में बसे धोखे, मक्कारी और दोगलेपन से। (Latest Hindi News) हम बात कर रहे हैं Pakistan की, जिसने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी भद्द पिटवाई है। खुद को अमन का मसीहा दिखाने के चक्कर में पाकिस्तान ने इस बार ऐसी गंदी चाल चली कि, अब वह न घर का रहा और न घाट का। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे महायुद्ध के तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ‘पोस्टमैन’ बना था, लेकिन अपनी पुरानी आदतों से मजबूर होकर उसने बीच रास्ते में ही शांति की चिट्ठी बदल दी। आज पूरी दुनिया में पाकिस्तान की इस हरकत पर थू-थू हो रही है। Today News (Pakistan Exposed Globally)
आज के ताजा समाचारः नीयत में खोट और गद्दारी का डीएनए
Pakistan का इतिहास गवाह है कि, उसने जिस किसी का हाथ थामा, उसी की पीठ में छुरा घोंपा है। ताजा मामला ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी का है। ईरान ने दरियादिली दिखाते हुए अमन की बहाली के लिए 10 सूत्रीय एजेंडा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सौंपा था। ईरान की सबसे बड़ी और अहम शर्त यह थी कि, लेबनान पर इजराइली हमले तुरंत बंद हों। लेकिन शहबाज शरीफ की सरकार ने अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के फेर में ईरान की उस सबसे मुख्य शर्त को ही कागजों से गायब कर दिया। Pakistan ने सोचा था कि, वह इस हेरफेर से ट्रंप की गुड बुक्स में आ जाएगा, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि कूटनीति चालाकी से नहीं, साख से चलती है। और पाकिस्तान की साख आज दो कौड़ी की भी नहीं बची है।
शहबाज की ‘पोस्टमैन’ वाली मक्कारी बेनकाब
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान की शर्तों में बदलाव करके डोनाल्ड ट्रंप को गलत सूचना दी। यह सिर्फ एक कूटनीतिक गलती नहीं है, बल्कि यह दो देशों के बीच विश्वास की हत्या है। जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इस गफलत का पता चला, तो वॉशिंगटन से लेकर तेहरान तक हड़कंप मच गया। पाकिस्तान ने सोचा था कि, वह अपनी बातों के जाल में फंसाकर अमेरिका से कुछ और डॉलर ऐंठ लेगा, लेकिन अब पासा उल्टा पड़ चुका है। ट्रंप जैसा सख्त नेता इस धोखे को बर्दाश्त करने वालों में से नहीं है, और ईरान पहले ही पाकिस्तान की हरकतों से चिढ़ा हुआ है। अब आलम यह है कि, पाकिस्तान के इस झूठ ने उसे पूरी दुनिया के सामने एक ‘इंटरनेशनल जोकर’ बना दिया है। Shehbaz Sharif vs Donald Trump
घर में भी छिड़ी जंग, अपनों ने ही लताड़ा
पाकिस्तान की इस नीच हरकत का असर सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि उसके घर के अंदर भी दिख रहा है। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां, खासकर इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने शहबाज शरीफ को आड़े हाथों लिया है। विपक्षी नेताओं का साफ कहना है कि, शहबाज शरीफ अमेरिका की कठपुतली बनकर रह गए हैं। वे ट्रंप के भेजे संदेशों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जैसे वे पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम नहीं, बल्कि व्हाइट हाउस के कोई छोटे कर्मचारी हों। पाकिस्तान की आवाम दाने-दाने को तरस रही है, महंगाई आसमान छू रही है, और इनके हुक्मरान दुनिया को बेवकूफ बनाने के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं।
इजराइल ने भी दिखा दिया औकात
पाकिस्तान की विश्वसनीयता कितनी गिरी हुई है, इसका सबसे बड़ा प्रमाण इजराइल का बयान है। कट्टरपंथी इजराइली नेताओं ने साफ-साफ कह दिया है कि, पाकिस्तान एक भरोसेमंद देश नहीं है और उसकी मध्यस्थता के झांसे में आना अपनी हार को दावत देना है। जब दुनिया का कोई भी देश पाकिस्तान पर यकीन करने को तैयार नहीं है, तो फिर वह किस मुंह से शांति की बातें करता है? इजराइल का मानना है कि, पाकिस्तान सिर्फ और सिर्फ वक्त काटने और अपनी जेब भरने के लिए इस तरह के नाटक रचता है।