Padma Awards 2027 Nominations नई दिल्ली | क्या आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने समाज के लिए कोई अनोखा काम किया है? या क्या आपने खुद किसी क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की है? अगर हाँ, तो अब वक्त आ गया है कि उस हुनर को पूरी दुनिया पहचाने। भारत सरकार ने देश के सबसे बड़े सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, गणतंत्र दिवस 2027 के मौके पर दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए आप 15 मार्च से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए अब किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं है, आप खुद भी अपना नाम भेज सकते हैं।
पद्म पुरस्कार 2027- क्या हैं ये पद्म पुरस्कार?
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
- पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए।
- पद्म भूषण: उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए।
- पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए।
Padma Awards 2027- कौन कर सकता है आवेदन (योग्यता)
- सरकार ने इसके नियम बहुत आसान रखे हैं ताकि आम जनता भी इसका हिस्सा बन सके।
- जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति इसके लिए पात्र है।
- आप भारत के नागरिक हों और आपने समाज के लिए कुछ बड़ा काम किया हो।
ध्यान दें: सरकारी कर्मचारी (डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर) और PSU में काम करने वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं हैं। अगर किसी को पहले पद्म पुरस्कार मिल चुका है, तो उसे दोबारा (ऊंची कैटेगरी में) पुरस्कार 5 साल बाद ही मिल सकता है।
इन क्षेत्रों में मिलता है सम्मान (पद्म श्री नामांकन 2027)
- कला और खेल: संगीत, पेंटिंग, फिल्म, थियेटर या किसी भी खेल में उपलब्धि।
- समाज सेवा: गरीबों की मदद, शिक्षा, मुफ्त इलाज या पर्यावरण के लिए काम।
- विज्ञान और इंजीनियरिंग: नई खोज, रिसर्च या टेक्नोलॉजी में योगदान।
- साहित्य और शिक्षा: पत्रकारिता, किताब लिखना या पढ़ाई के क्षेत्र में सुधार।
- अन्य: खेती, योग, आध्यात्मिक काम, वन्यजीव संरक्षण या खाना बनाने की कला
आवेदन कैसे करें? (How to apply for Padma Awards)
- पद्म पुरस्कारों के लिए अब आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
- पहला: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.padmaawards.gov.in पर जाएं।
- दूसरा: वहां ‘पंजीकरण’ (Registration) पर क्लिक करें।
- तीसरा: अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और आधार की डिटेल भरें।
- चौथा: इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें बताना होगा कि आपने क्या खास काम किया है।
- पांचवां: आपको 800 शब्दों के भीतर एक छोटी सी कहानी (साइटेशन) लिखनी होगी कि आपका काम समाज के लिए क्यों जरूरी है।
- छठा: अपनी फोटो और काम से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।
पुरस्कार से जुड़ी आपके लिए जरूरी तिथि
- नामांकन शुरू: 15 मार्च 2026
- आखिरी तारीख: 31 जुलाई 2026
- विजेताओं की घोषणा: 25 जनवरी 2027 (गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर)
क्या मिलता है इनाम में?
विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रपति के हाथों एक प्रमाणपत्र (सनद) और पदक मिलता है। इसके साथ कोई नकद राशि (पैसा) नहीं दी जाती। यह सम्मान आपके नाम के आगे या पीछे ‘खिताब’ की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, यह सिर्फ आपकी सेवा की पहचान है। तो देर किस बात की? अगर आपके पास हुनर है या आप किसी ऐसे ‘गुमनाम नायक’ को जानते हैं जो समाज की सेवा कर रहा है, तो आज ही उनका नाम आगे बढ़ाएं।