Iran israel war news: क्या आज रात खत्म हो जाएगा ईरान? ट्रंप की महाविनाश वाली धमकी और इजरायल के हमलों से कांपी दुनिया, जानिए सबकुछ 

Iran israel war news नई दिल्ली/वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट इस वक्त बारूद के ऐसे ढेर पर बैठा है, जहां एक छोटी सी चिंगारी पूरी दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की आग में झोंक सकती है। (iran israel war news) जिस तरह के हालात पिछले 24 घंटों में बने हैं, उन्हें देखकर सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या आज की रात ईरान के इतिहास की आखिरी रात साबित होगी? एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सभ्यता मिटाने की खुली धमकी दी है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान की ‘सप्लाई लाइन’ काटकर उसे अपाहिज करना शुरू कर दिया है। (world war 3 updates)

ट्रंप की वो धमकी जिससे दुनिया सन्न है…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरी दुनिया के रक्षा विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है। (donald trump iran statement) ट्रंप ने दावा किया है कि, आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है। उन्होंने बेहद गंभीर लहजे में कहा कि, आज रात दुनिया एक ऐसे ऐतिहासिक और जटिल पल की गवाह बनने वाली है, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। ट्रंप की इस धमकी के पीछे अमेरिका की वो मंशा साफ दिख रही है कि, वह अब ईरान को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है। (america iran tension)

इजरायली एयरफोर्स का ‘ऑपरेशन पंगु’: पुल और रेल लाइनें तबाह

जहां एक तरफ जुबानी जंग जारी है, वहीं जमीन पर इजरायल ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। (israel air force attack iran) इजरायली वायुसेना ने ईरान के भीतर घुसकर उन 10 मुख्य रेल लाइनों और पुलों को निशाना बनाया है, जो ईरान की सेना की लाइफलाइन मानी जाती थीं। यह हमले इसलिए किए गए, ताकि ईरानी सेना अपने हथियार और सैन्य साजो-सामान एक जगह से दूसरी जगह न भेज सके। हमले से पहले इजरायल ने बकायदा चेतावनी जारी कर लोगों को ट्रेनों से दूर रहने को कहा था। (israel iran conflict news)

खार्ग आइलैंड पर सबसे बड़ी चोट: ईरान की कमर टूटी

ईरान को आर्थिक रूप से कंगाल करने के लिए इजरायल ने उसके सबसे बड़े ऑयल टर्मिनल ‘खार्ग आइलैंड’ को निशाना बनाया है। (kharg island attack news) बता दें कि, ईरान का करीब 80 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल इसी टर्मिनल से एक्सपोर्ट होता है। इसके अलावा कोम, कशान और तबरीज-जंजान हाईवे के पुलों को भी मलबे में तब्दील कर दिया गया है। इन हमलों में जान-माल का भी नुकसान हुआ है, लेकिन इजरायल का मुख्य मकसद ईरान के ट्रांसपोर्ट और इकोनॉमी सिस्टम को पूरी तरह ठप करना है। (iran oil export impact)

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp