हरियाणा में मौसम का यूटर्न, 48 घंटे का येलो अलर्ट, ओले और 50 KM की रफ्तार से आंधी; किसानों के लिए बड़ी चेतावनी

Haryana weather update चंडीगढ़ | पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर भारत में सक्रिय हुए नए Western Disturbance (पश्चिमी विक्षोभ) ने हरियाणा में एक बार फिर हल्की ठंड का अहसास करा दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए अगले दो दिनों का Yellow Alert जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में मौसम पलटने वाला है।

Olavrushti in Haryana-19 और 20 मार्च: ओलावृष्टि और भारी बारिश का ‘डेंजर जोन’

IMD के आंकड़ों के अनुसार, यह मौसमी बदलाव दो चरणों में पूरे हरियाणा को प्रभावित करेगा। (Wheat Crop Advisory)

  • 19 मार्च (धूल भरी आंधी): मंगलवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और रोहतक में 40-50 KM/H की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। इन इलाकों में प्रशासन ने ओलावृष्टि को लेकर खास सावधानी बरतने को कहा है।
  • 20 मार्च (राज्यव्यापी बारिश): बुधवार को बारिश का जोर बढ़ेगा। अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला जैसे उत्तरी जिलों के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

एक्सप्लेनर: किसान भाइयों की फसलों के लिए खतरा

यह बेमौसम बारिश और आंधी रबी की फसलों के लिए Unseasonal Rain (बेमौसम बरसात) का संकट लेकर आई है। कृषि विशेषज्ञों ने इसे लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।

गेहूं: गिरने का खतरा (Lodging Risk)

गेहूं की फसल इस समय पकने की अंतिम अवस्था में है। बालियां भारी हो चुकी हैं, ऐसे में तेज हवा चलने पर फसल जमीन पर बिछ सकती है। (IMD Yellow Alert) (Western Disturbance Haryana)

बचाव: जब तक हवा की गति कम न हो, खेतों में सिंचाई (Irrigation) बिल्कुल न करें। पीली रतुआ और कीटों पर नजर रखें, लेकिन स्प्रे तभी करें जब आसमान पूरी तरह साफ हो जाए।

सरसों: कटाई और मड़ाई में सावधानी

सरसों की कटाई कई जगहों पर अंतिम दौर में है।

बचाव: अगर आपने फसल काट ली है, तो उसे खुले खेतों में न छोड़ें। ओलावृष्टि दानों को झड़ा सकती है, इसलिए कटी हुई फसल को ऊंचे स्थान पर तिरपाल से ढककर रखें। Pesticide Spray (कीटनाशक छिड़काव) को फिलहाल टाल दें क्योंकि बारिश दवा का असर खत्म कर देगी।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp